विराट कोहली ने देश के लिए कुर्बान की फिफ्टी, दिनेश कार्तिक से कहा- सिंगल मत दो छक्के लगाओ

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरे टी-20 मुकाबला गुवाहाटी में खेला गया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 3 विकेट के नुकसान पर 237 रनों का स्कोर खड़ा किया। विराट कोहली अंत में 49 रन बनाकर नाबाद लौटे थे। विराट ने एक बार फिर अपनी खेल भावना से फैंस का दिल जीत लिया। उन्होंने देश के लिए 1 रन की कुर्बानी दे दी। शायद कोहली की जगह कोई और खिलाड़ी होता तो वो ये कदम नहीं उठाता। विराट कोहली के पास अर्धशतक पूरा करने का मौका था लेकिन उन्होंने टीम के हित में फैसला लिया। कोहली ने आखिरी ओवर में स्ट्राइक दिनेश कार्तिक को दे दी। कोहली ने खुद जाकर दिनेश कार्तिक से ये बात कही। अब सोशल मीडिया पर कोहली का ये वीडियो बहुत वायरल हो रहा है।

विराट कोहली ने दिखाई दरियादिली

भारतीय पारी के 20वें ओवर में ये घटना घटी थी। भारत एक अच्छे स्कोर पर पहुंच गया था। इस दौरान कार्तिक भी अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे। विराट को अर्धशतक पूरा करने के लिए सिर्फ एक रन चाहिए था। कार्तिक ने रबाडा की पहली गेंद मिस की लेकिन इसके बाद अगली तीन गेंदों पर एक चौका और एक सिक्स लगा दिया था।

चौथी गेंद पर फिर कार्तिक ने सिक्स लगा दिया। इसके बाद विराट कोहली के पास दिनेश कार्तिक गए। कार्तिक ने उनसे एक रन लेने को कहा। यहां पर विराट ने साफ मना कर दिया। उन्होंने कार्तिक से सीधे कहा कि स्ट्राइक मत दो और सिक्स लगाओ। विराट चाहते तो यहां पर आराम से स्ट्राइक लेकर अर्धशतक बना सकते थे। कार्तिक ने अगली ही गेंद पर एक और सिक्स लगाया। आखिरी गेंद में जरूर कोई रन नहीं आया लेकिन टीम एक अच्छे स्कोर तक पहुंच गई थी। कार्तिक ने अंतिम ओवर में 18 रन बनाए।

यह भी पढ़ें- भारत के लिए T20 में तेज अर्धशतक लगाने वाले 3 खिलाड़ी



भारत ने बनाया सबसे बड़ा स्कोर


विराट कोहली का ये वीडियो BCCI ने भी पोस्ट किया। खैर मुकाबले में पहले खेलते हुए टीम इंडिया ने केएल राहुल (57) और सूर्यकुमार यादव (61) के अर्धशतकों की मदद से साउथ अफ्रीका के सामने 238 रनों का विशाल लक्ष्य रखा था। सूर्यकुमार यादव ने मात्र 18 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। स्कोर का पीछा करते हुए डेविड मिलर (106*) ने शतक लगाया और क्विंटन डी कॉक (69*) ने अर्धशतकीय पारी खेली। हालांकि ये दोनों खिलाड़ी अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए। अंत में साउथ अफ्रीका निर्धारित 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 221 रन बना पाया।

यह भी पढ़ें- 400 T20 खेलने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बने रोहित शर्मा



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/BG0lhIK
https://ift.tt/NAbjWIL

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Previous Post Next Post