पाकिस्तान के खिलाफ जीत के बाद सिकंदर रजा ने रिकी पोंटिंग को कहा धन्यवाद, जानें पूरा मामला

Pakistan vs Zimbabwe: आईसीसी टी20 विश्व कप में गुरुवार को एक बड़ा उलटफेर हुआ। जिम्बाब्वे ने रोमांचक मुक़ाबले में पाकिस्तान को एक विकेट से हरा दिया। इस हार के साथ पाकिस्तान का इस टी20 वर्ल्ड कप में सफर लगभग समाप्त हो चुका है। जिम्बाब्वे के लिए इस मैच के हीरो सिकंदर रज़ा रहे। रज़ा ने चार ओवर में मात्र 25 रन देकर तीन विकेट झटके। इसके लिए उन्हें 'प्लेयर ऑफ द मैच' से नवाजा गया।

'प्लेयर ऑफ द मैच' अवार्ड लेते समय रज़ा ने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग को धन्यवाद दिया। रज़ा ने मैच के बाद कहा, 'मुझे समझ नहीं आ रहा कि क्या बोलूं। शायद इन सभी भावनाओं के कारण मेरा गला सूख गया है। मैं आपको बता नहीं सकता कि मुझे इस टीम पर कितना गर्व है। जिस तरह से हमारे तेज़ गेंदबाज़ों ने शुरुआती ओवरों में गेदबाज़ी की वह अविश्वसनीय है। जिस तरह से हमने मैदान में उनका समर्थन किया और जिस तरह से हम विश्वास बनाए रखे, मुझे नहीं लगता कि अभी मैं कुछ भी साझा कर सकता हूं।'

रज़ा ने कहा कि उनके इस अच्छे खेल की वजह आस्ट्रेलियाई महान बल्लेबाज रिकी पोंटिंग के प्रेरणादायी शब्दों का भी काफी हाथ रहा है। रजा ने कहा, 'आज सुबह रिकी पोंटिंग ने मुझे एक छोटी सी ‘क्लिप’ भेजी थी। मैं उत्साहित था, मैं नर्वस भी था, मैं आज के लिये काफी रोमांचित भी था।' उन्होंने कहा, 'प्रेरणा तो थी लेकिन मुझे थोड़ा अच्छा करने की जरूरत थी। मुझे लगता है कि उस क्लिप ने बेहतरीन काम किया इसलिये रिकी को भी धन्यवाद।'

पर्थ स्टेडियम में खेले गए इस मैच में जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 130 रन बनाए। जिम्बाब्वे के लिए सीन विलियम्स ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 28 गेंद पर 31 रनों की पारी खेली। जवाब में पाकिस्तान की टीम 8 विकेट खोकर मात्र 129 रन ही बना पाई और एक रन से हार गई। इस हार के साथ पाकिस्तान इस टूर्नामेंट से लगभग बाहर हो गया है। उसके अगले दो मैच दक्षिण अफ्रीका और बांग्लादेश से हैं और उन्हें दोनों मैच जीतने पड़ेंगे।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/a2Rus5y
https://ift.tt/wuc2xBy

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Previous Post Next Post