India vs Pakistan t20 world cup 2022 Playing 11: टी20 वर्ल्ड कप 2022 के सुपर 12 का चौथा मुक़ाबला भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा। यह मैच आज दोपहर 12.30 बजे से मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) में खेला जाएगा। पिछली बार एशिया कप में जब ये दोनों टीमें आमने सामने थीं तब भारत को हार का सामना करना पड़ा था। वहीं यूएई में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप 2021 में पाकिस्तान ने भारत को 10 विकेट से हरा कर 12 मैचों से चली आ रही विनिंग स्ट्रीक तोड़ी थी।
इस मैच में भारत चार बल्लेबाज, एक विकेट कीपर, दो ऑलराउंडर और चार गेंदबाजों के साथ उतरेगा। स्पिन गेंदबाजों में अक्षर पटेल और युजवेंद्र चहल को मौका दिया जाएगा। वहीं तीन तेज गेंदबाज के साथ उतरेगा। भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी और अर्शदीप सिंह को मौका मिलेगा। भारत और पाकिस्तान के बीच 11 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं जिसमें से आठ में भारत को और तीन में पाकिस्तान को जीत मिली है. टी20 वर्ल्ड कप में भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ छह में से पांच मैच जीते हैं।
ड्रीम 11 - मोहम्मद रिजवान, बाबर आजम, केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, मोहम्मद नवाज, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद शमी, मोहम्मद वसीम, शाहीन शाह अफरीदी
कप्तान - मोहम्मद रिजवान,
उपकप्तान - सूर्यकुमार यादव
संभावित प्लेइंग 11 -
भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, युजवेंद्र चहल, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह।
पाकिस्तान: बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), शान मसूद, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, हैदर अली, इफ्तिखार अहमद, आसिफ अली, नसीम शाह, हारिस रऊफ, शाहीन शाह अफरीदी।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/04hr2CH
https://ift.tt/au6GPjd