IND vs PAK: जीत के बाद पिता को याद कर फूट-फूट कर रो पड़े हार्दिक पांड्या, कहा - जो पापा ने मेरे लिए किया मैं नहीं कर सकता

India vs Pakistan Hardik pandya cry: भारत ने रविवार को पाकिस्तान के खिलाफ बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अपने टी20 वर्ल्ड कप 2022 का आगाज किया। इस मैच में भारत ने पहले गेंद से और फिर बल्ले से बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को चार विकेट से हरा दिया। इस मैच में भारत के लिए ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने शानदार प्रदर्शन किया। पांड्या ने पहले 30 रन देकर तीन विकेट झटके और फिर मुसीबत में दिख रही भारतीय टीम को 40 रनों की शानदार पारी खेलते हुए लक्ष्य तक पहुंचाया।

हार्दिक पांड्या के अलावा विराट कोहली ने बेहतरीन बल्लेबाजी की और अर्धशतक लगाया। कोहली ने 53 गेंद पर 82 रनों की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने छह चौके और चार सिक्स लगाए। दोनों ने पांचवे विकेट के लिए 113 रनों की साझेदारी की। मैच जीतने के बाद पांड्या अपने पिता को याद करते हुए भावुक हो गए और मैदान पर ही फूट-फूट कर रोने लगे।

हार्दिक पांड्या ने स्टार स्पोर्ट्स से बात करते हुए कहा, 'मैं केवल अपने पिताजी के बारे में सोच रहा था। मैं अपने पिता के लिए नहीं रोया था। मैं अपने बेटे को प्यार करता हूं, लेकिन मैं जानता हूं क्या मैं वह कर पाऊंगा जो मेरे पिताजी ने मेरे लिए किया था। वह अपने साढ़े छह साल के बच्चे का सपना पूरा करने के लिए दूसरे शहर आ गए थे। उन्हें नहीं पता था कि जहां आज मैं हूं वहां पहुंच पाऊंगा। इसलिए यह पारी उनके लिए है।'

भारतीय ऑलराउंडर ने आगे कहा, 'मैं हमेशा उनका आभारी रहूंगा। यदि उन्होंने मुझे मौका नहीं दिया होता तो मैं आज यहां खड़ा नहीं होता। उन्होंने बहुत बलिदान दिए। वह अपने बच्चों की खातिर दूसरे शहर में बस गए। मैं तब छह साल का था और और वह दूसरे शहर में बस गए और वहीं उन्होंने व्यवसाय किया। यह बहुत बड़ी बात है।'

बता दें इस मैच में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए शान मसूद और इफ्तिखार अहमद की बेहतरीन पारियों की मदद से भारत के सामने 160 रन का लक्ष्य रखा। मसूद ने 42 गेंद पर पांच चौकों की मदद से 52 रनों की नवाद पारी खेली। वहीं इफ्तिखार अहमद ने 34 गेंद पर 51 रन बनाए। जवाब में भारत ने इसे आखिरी गेंद पर 6 विकेट खोकर पा लिया।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/sE9KRbw
https://ift.tt/03rm8zG

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Previous Post Next Post