IND VS PAK: रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी, इन खिलाड़ियों को भारत ने टीम में किया शामिल

t20 world cup 2022 India vs Pakistan Toss: टी20 वर्ल्ड कप 2022 का 16वां मुक़ाबला भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जा रहा है। सुपर 12 का यह मुक़ाबला मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) में खेला जा रहा है। यह ग्रुप 2 का पहला मुक़ाबला है। इस मैच में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। टीम 3 तेज गेंदबाज और 2 स्पिनर के साथ मैदान में उतरी है।

इस मैच में बारिश खलल डाल सकती है। ऑस्ट्रेलिया के मौसम विज्ञान ब्यूरो ने बारिश की 70 प्रतिशत संभावना की भविष्यवाणी की है, बारिश की सबसे अधिक संभावना दोपहर और शाम को है। भारत और पाकिस्तान दोनों के अंतिम अभ्यास मैच ब्रिस्बेन में इस सप्ताह की शुरूआत में बारिश से धुल गए थे।

दोनों टीमों के बीच अब तक 11 टी20 मैच खेले गए हैं। इस दौरान भारत ने आठ मैच अपने नाम किए हैं। पाकिस्तान ने तीन मैचों में ही जीत हासिल की है। टी20 वर्ल्ड कप की बात करें तो दोनों के बीच छह मैच हुए हैं। इसमें भारत पांच जीता है। पाकिस्तान को एक जीत हासिल हुई है।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11 -
भारत - रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, युजवेंद्र चहल, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह।

पाकिस्तान - बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), शान मसूद, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, हैदर अली, इफ्तिखार अहमद, आसिफ अली, नसीम शाह, हारिस रऊफ, शाहीन शाह अफरीदी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/g4hqvxr
https://ift.tt/oh8Pv30

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Previous Post Next Post