India vs South Africa 3rd T20 Playing 11 Prediction: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेली जा रही तीन मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुक़ाबला आज इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला जाएगा। भारत इस सीरीज के दो मैच जीत पहले ही सीरीज में कब्जा जमा चुका है। ऐसे में इस मैच को जीत भारत क्लीन स्वीप करना चाहेगा। यह पहली बार है जब भारत ने दक्षिण अफ्रीका को अपने घर में टी20 सीरीज हराई है।
इस मैच में भारत अपनी बेंच स्ट्रेंथ हो टेस्ट करना चाहेगा। ऐसे में सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया जा सकता है। इस मैच में टीम के उपकप्तान केएल राहुल और पूर्व कप्तान विराट कोहली को रेस्ट दिया जा सकता है। उनकी जगह दायें हाथ के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर और शाहबाज अहमद को टीम में मौका मिल सकता है। अहमद ने आईपीएल में बेहतरीन प्रदर्शन किया था। ऐसे में वे इस मैच में डेब्यू कर सकते हैं।
केएल राहुल की गैरमौजूदगी में सूर्यकुमार यादव या विकेट कीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत कप्तान रोहित शर्मा के साथ सलामी बल्लेबाजी करते नज़र आ सकते हैं। इसके अलावा स्पिन गेंदबाज रविचन्द्र अश्विन की जगह युजवेंद्र चहल की वापसी हो सकती है। चहल अच्छे फॉर्म में नहीं हैं। इसके अलावा तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को भी इस मैच खेलने का मौका मिल सकता है।
ड्रीम 11- क्विंटन डी कॉक, रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, डेविड मिलर, एडेन मार्करम, वेन पार्नेल, अक्षर पटेल, दीपक चाहर, कगिसो रबाडा, अर्शदीप सिंह, केशव महाराज
कप्तान - सूर्यकुमार यादव
उपकप्तान - अर्शदीप सिंह
संभावित प्लेइंग-11
भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, अक्षर पटेल, दिनेश कार्तिक, शाहबाज अहमद, हर्षल पटेल, दीपक चाहर, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह।
दक्षिण अफ्रीका: तेम्बा बावुमा (कप्तान), क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), राइली रूसो/रीजा हेंड्रिक्स, एडेन मार्कराम, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, वेन पार्नेल, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, एनरिक नॉर्त्जे, लुंगी एनगिडी।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/0ABnKLb
https://ift.tt/RvsjPJt