भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीन मैचों की सीरीज का अंतिम मुकाबला इंदौर में खेला जाएगा। भारतीय टीम ने पहले मुकाबले में 8 विकेट से शानदार जीत हासिल की। दूसरे मुकाबले में भारत ने साउथ अफ्रीका को 16 रनों से हराया। इस मैच में गेंदबाजों की जमकर धुनाई हुई थी। पहले मैच में गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी की थी। भारत ने सीरीज में कब्जा जमा लिया है। ऐसे में तीसरे टी-20 में बदलाव देखने को मिलेगा। बल्लेबाजों के अलावा गेंदबाजी में भी परिवर्तन देखने को मिल सकता है। साउथ अफ्रीका जीत के साथ इस सीरीज का अंत करना चाहेगा। खैर तीसरे टी-20 मुकाबले में दो गेंदबाज ऐसे भी हैं जो साउथ अफ्रीका को हराने में टीम इंडिया की मदद कर सकते हैं।
1) अर्शदीप सिंह
अर्शदीप इस समय अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं। पहले टी-20 में उन्होंने 3 विकेट लिए और दूसरे टी-20 में 2 विकेट लिए। हालांकि दूसरे टी-20 में डेथ ओवर्स में उनकी जमकर धुनाई हुई थी। एशिया कप से अभी तक जितने भी मैच अर्शदीप ने खेले हैं सभी में अच्छा प्रदर्शन किया है। प्लेइंग इलेवन में वो अपनी जगह पक्की कर चुकी है। इंदौर में भी साउथ अफ्रीकी बल्लेबाजों को वो परेशान कर सकते हैं। अगर शुरूआत में उन्होंने 2-3 विकेट निकाल दिए तो फिर गेम भारत की तरफ आ जाएगा। जसप्रीत बुमराह टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गए है। ऐसे में अच्छी गेंदबाजी कर वो वर्ल्ड कप टीम की प्लेइंगवन में अपनी जगह पक्की कर सकते हैं। इले
यह भी पढ़ें- जसप्रीत बुमराह T20 World Cup 2022 से बाहर, BCCI ने किया ऑफिशियल ऐलान
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/89TLC20
https://ift.tt/WvQKi0r