IND vs SA: दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी, भारत के लिए इस खिलाड़ी ने किया डेब्यू

India vs South Africa 2nd ODI toss: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेली जा रही तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुक़ाबला आज रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स में खेला जा रहा है। इस मैच में दक्षिण अफ्रीका की कप्तानी केशव महाराज कर रहे हैं। महाराज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।

दोनों टीमों ने किए ये बदलाव -
दक्षिण अफ्रीका ने इस मैच के लिए दो बदलाव किए हैं। कप्तान तेम्बा बावुमा और स्पिन गेंदबाज तबरेज शम्सी को भी आराम दिया है। इन दोनों की जगह रीज़ा हेंड्रिक्स और ब्योर्न फ़ोर्टुइन को मौका दिया है। वहीं भारतीय टीम ने अपने प्लेइंग 11 में दो बदलाव किया है। बल्लेबाज बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ और रवि बिश्नोई की जगह वाशिंगटन सुंदर और शाहबाज अहमद को मौका दिया है। शाहबाज इस मैच में डेब्यू कर रहे हैं। उम्मीदें जताई जा रही थी कि राहुल त्रिपाठी को भी मैच में डेब्यू करने का मौका दिया जा सकता है। लेकिन राहुल को एक बार फिर मौका नहीं मिला है।

यह मैच भारत के लिए करो या मारो मुक़ाबला है। दक्षिण अफ्रीका लखनऊ में पहला वनडे जीतकर 1-0 से आगे है। उसकी नजर सीरीज में अजेय बढ़त लेने पर होगी। लखनऊ के ईकाना इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए पहले मुक़ाबले में भारत को 9 रन से हार का सामना करना पड़ा था। अगर आज भारत हाल जाता है तो वह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारतीय टीम घर में लगातार दूसरी सीरीज गंवाएगी। इससे पहले दक्षिण अफ्रीका ने 2015 में भारत की धरती पर पांच मैचों की सीरीज 3-2 से जीती थी। वहीं भारतीय टीम 12 साल से अपने घर में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज नहीं जीता है।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11
भारत: शिखर धवन (कप्तान), शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन, वाशिंगटन सुंदर, शाहबाज अहमद शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव और आवेश खान।

दक्षिण अफ्रीका: यानेमन मलान, क्विंटन डीकॉक (विकेटकीपर), रीज़ा हेंड्रिक्स, एडेन मार्कराम, डेविड मिलर, हेनरिच क्लासेन, वेन पार्नेल, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, लुंगी एंगिडी और ब्योर्न फ़ोर्टुइन।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/zN8VSmn
https://ift.tt/RguOJLi

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Previous Post Next Post