लीजेंड्स लीग क्रिकेट के फाइनल मुकाबला इंडिया कैपिटल्स और भीलवाड़ा किंग्स के बीच जयपुर में खेला गया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंडिया कैपिटल्स के बल्लेबाजों ने जबरदस्त बल्लेबाजी की। इंडिया कैपिटल्स ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 211 रनों का बड़ा स्कोर बनाया। जवाब में लक्ष्य का पीछा करते हुए भीलवाड़ा किंग्स की टीम 18.2 ओवर में 107 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। इस तरह इंडिया कैपिटल्स ने ये फाइनल मुकाबला 104 रनो से जीत लिया। इंडिया कैपिटल्स के बल्लेबाजों का जबरदस्त प्रदर्शन इस बार शानदार रहा। खासतौर पर रॉस टेलर और मिचेल जॉनसन ने भीलवाड़ा किंग्स के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दी। इंडिया कैपिटल्स के गेंदबाजों का भी शानदार प्रदर्शन इस मैच में देखने को मिला।
इंडिया कैपिटल्स के बल्लेबाजों का जबरदस्त प्रदर्शन
इंडिया कैपिटल्स को पहला झटका कप्तान गौतम गंभीर के रूप में लगा। गंभीर 8 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद मसकदाजा भी जल्दी पवेलियन लौट गए। टीम को तीसरा बड़ा झटका दिनेश रामदीन के रूप में लगा और वो शून्य के स्कोर पर आउट हुए। चौथा झटका ओपनर ड्वेन स्मिथ के रूप में लग। इसके बाद लगा की इंडिया कैपिटल्स अब बड़ा स्कोर नहीं बना पाएगी।
यहां से रॉस टेलर और मिचेल जॉनसन ने पारी को संभाला और धुआंधार बल्लेबाजी की। दोनों ने टीम का स्कोर 211 रन तक पहुंचाया। रॉस टेलर ने तूफानी अर्धशतकीय पारी खेली और 41 गेंदों पर 4 चौके 8 सिक्स की मदद से शानदार 82 रन बनाए। मिचेल जॉनसन ने भी 35 गेंदों पर 7 चौके और 3 सिक्स की मदद से 62 रन बनाए
भीलवाड़ा किंग्स के गेंदबाजों ने शुरूआत में अच्छी गेंदबाजी की लेकिन बाद में फिसड्डी साबित हुए। राहुल शर्मा ने 4 विकेट अपने नाम किए। मॉन्टी पनेसल ने भी 2 विकेट लिए। इन दोनों के अलावा कोई भी गेंदबाज सफल साबित नहीं हुआ।
यह भी पढ़ें- 2 खिलाड़ी जो T20 World Cup में एक भी मैच नहीं खेल पाएंगे
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/hCI4Bxk
https://ift.tt/haXP9HM