India in South Africa, 1st ODI Match: 2 गेंदबाज जो साउथ अफ्रीका को हराने में टीम इंडिया की मदद करेंगे

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टी-20 सीरीज खत्म हो गई है। अब वनडे सीरीज की बारी है। पहला वनडे मैच 6 अक्टूबर को लखनऊ में खेला जाएगा। शिखर धवन की अगुवाई में टीम में एक से एक धुरंधर खिलाड़ी शामिल किए गए है। हालांकि इस टीम में सीनियर खिलाड़ी आपको नजर नहीं आएंगे। सीनियर खिलाड़ी भी जल्द ही टी-20 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया रवाना होंगे। वनडे सीरीज में भी फैंस मजा आएगा। भारत ने टी-20 सीरीज 2-1 से जीती। वनडे सीरीज में उन खिलाड़ियों को मौका मिला है जिनका प्रदर्शन पिछले कुछ समय से शानदार रहा है। खैर पहले वनडे मुकाबले में दो गेंदबाज ऐसे भी हैं जो साउथ अफ्रीका को हराने में टीम इंडिया की मदद कर सकते हैं।

1) दीपक चाहर

चाहर का प्रदर्शन अभी तक शानदार रहा है। अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज में भी उनका प्रदर्शन अच्छा रहा था। टीम इंडिया की तेज गेंदबाजी आक्रमण को वो इस बार लीड करेंगे। चाहर को टी-20 वर्ल्ड कप में रिजर्व खिलाड़ी के तौर पर रखा गया है। बुमराह बाहर हो गए है। चाहर की अच्छी गेंदबाजी रही है। ऐसे में कहा जा रहा है कि चाहर की टी-20 वर्ल्ड कप में भी एंट्री हो जाएगी। चाहर ने भारत के लिए भी तक 9 ही वनडे मैच खेले हैं। उनके नाम 15 विकेट दर्ज है। वनडे में उनकी इकॉनमी 6.01 की रही है।

यह भी पढ़ें- ICC T20 रैंकिंग में सूर्यकुमार यादव को हुआ फायदा, केएल राहुल ने भी लगाई लंबी छलांग



2) शार्दुल ठाकुर


ठाकुर भी इस समय अच्छी लय में है। हाल ही में न्यूजीलैंड ए के खिलाफ शार्दुल ने शानदार गेंदबाजी की थी। ठाकुर अच्छी इकॉनमी से गेंदबाजी करते हैं। डेथ ओवर्स मे उनकी गेंदबाजी कमाल की रही है। इसके अलावा वो बल्लेबाजी करने में भी सक्षम है। भारत के लिए अभी तक वो 24 वनडे मैच खेल चुके हैं। उनके नाम 36 विकेट दर्ज हैं। उनकी इकॉनमी 6.52 की रही है। इसके अलावा उनके नाम 224 रन भी है। ऐसे में वो साउथ अफ्रीका को पीछे धकेल सकते हैं।

यह भी पढ़ें- 2 खिलाड़ी जो T20 World Cup में एक भी मैच नहीं खेल पाएंगे, रोहित शर्मा नहीं देंगे टीम में जगह!



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/90nTaBq
https://ift.tt/87hOf5E

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Previous Post Next Post