भारत और साउथ अफ्रीका के बीच गुवाहाटी में दूसरा टी-20 मैच खेला गया। भारत ने इस मैच में 16 रन से जीत हासिल कर सीरीज पर कब्जा जमा लिया। इस मैच में खूब रन बने। भारत ने पहले खेलते हुए 3 विकेट खोकर 237 रन बनाए। भारत के लिए केएल राहुल, विराट कोहली और सूर्यकुमार ने जबरदस्त पारियां खेली। जवाब में लक्ष्य का पीछा करते हुए साउथ अफ्रीकी टीम 3 विकेट पर 221 रन ही बना पाई। साउथ अफ्रीका के लिए डेविड मिलर ने तूफानी शतक जड़ा। उनके अलावा डी कॉक ने भी अर्धशतक लगाया। ये दोनों अंत में नाबाद रहे। इस मैच में कई रिकॉर्ड बने और टूटे। विराट कोहली, सूर्या और रोहित शर्मा ने कई टी-20 रिकॉर्ड इस मैच में अपने नाम किए। आइए आपको इस मैच में बने 10 रिकॉर्ड्स के बारे में बताते हैं।
1) विराट कोहली ने इस मैच में 28 गेंदों में 49 रनों की नाबाद पारी खेली। टी-20 में 11 हजार रन भी उनके पूरे हो गए है। ये उपलब्धि हासिल करने वाले वो भारत के पहले बल्लेबाज है।
2) सूर्यकुमार यादव ने 18 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। टी-20 इंटरनेशनल में भारत की तरफ से सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले वो दूसरे बल्लेबाज बन गए है। नंबर एक पर युवराज सिंह है, उन्होंने 12 गेंदों में अर्धशतक लगाया था।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/oK8DHx7
https://ift.tt/UE9ZO4K