T20 World Cup 2022: गोल्फ खेलते हुए चोटिल हुए जोश इंगलिस, टी20 वर्ल्ड कप 2022 से हुए बाहर

Josh Inglis T20 World Cup 2022: टी20 वर्ल्ड कप 2022 का आगाज हो चुका है। 24 अक्टूबर से सुपर 12 मुक़ाबले खेले जाएंगे। पहला मुक़ाबला मेजबान ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया को एक बड़ा झटका लगा है। टीम के विकेट बल्लेबाज जोश इंगलिस गोल्फ खेलते हुए चोटिल हो गए हैं और टी20 विश्व कप से बाहर हो गए हैं।

इंगलिस ला परौस में न्यू साउथ वेल्स गोल्फ क्लब में गोल्फ खेलने के लिए आए थे। इस दौरान उनके दाहिने हाथ में कट लग गया। जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। द सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड की रिपोर्ट के अनुसार, डेविड वॉर्नर, मार्कस स्टोइनिस और ग्लेन मैक्सवेल के साथ-साथ कोच एंड्रयू मैकडॉनल्ड्स के साथ गोल्फ खेलने पहुंचे थे। इस दौरान गोल्फ क्लब में उनका हाथ कट गया। इस चोट की वजह से उनका बहुत खून बहा और अब ओपनिंग मैच में उनका शामिल होना संदिग्ध है।

कोच एंड्रयू मैकडॉनल्ड ने बताया कि यह दुर्घटना बहुत ही अजीब थी। मैकडॉनल्ड ने कहा, 'वह गेंद को फेयरवे से नीचे मारने की कोशिश कर रहे थे। जैसे ही इंगलिस ने शॉट खेला और स्टिक का संपर्क जमीन से हुआ। स्टिक शाफ्ट ग्रिप क्षेत्र के चारों ओर टूट गया और उसके दाहिने हाथ की हथेली में कट गया।'

यह भी पढ़ें- श्रीलंका को दोहरा झटका, चमीरा, गुणथिलका चोट के कारण टी20 वर्ल्ड कप से बाहर


जोश इंगलिस ने भारत के खिलाफ हुए वॉर्म-अप मैच में हिस्सा लिया था, मगर वह कुछ खास कमाल नहीं कर पाए थे। उनका ऑस्ट्रेलियाई टीम में चयन मैथ्यू वेड के बैकअप के रूप में किया गया था। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बुधवार दोपहर पुष्टि की थी कि इंगलिस को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बयान में कहा, 'गोल्फ खेलते समय हाथ में गोल्ट स्टिक से चोट लगने से जोश इंगलिस के दाहिने हाथ में कट लग गया है। उसका आकलन किया जा रहा है। इस स्तर पर कोई और जानकारी नहीं है।'

यह भी पढ़ें- केएल राहुल को लेकर केविन पीटरसन ने की बड़ी भविष्यवाणी, इंग्लैंड को बताया चैम्पियन

वहीं दूसरी ओर, ऑस्ट्रेलिया के प्रवक्ता ने खुलासा किया है कि उनके नियमित विकेटकीपर मैथ्यू वेड भी चोटिल हो गए थे, जब वह कुछ साथियों के साथ सुबह गोल्फ खेल रहे थे, इस दौरान उनका हाथ एक क्लब में फंस गया था। लेकिन उन्होंने वेड की चोट को लेकर भी अधिक जानकारी नहीं दी। मैथ्यू वेड और जोश इंगलिस दोनों ही इस समय घायल है, जो ऑस्ट्रेलिया की दिक्कते बढ़ा सकते है, क्योंकि उनके पास केवल एक रिजर्व विकेटकीपिंग विकल्प उपलब्ध है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/R9uUjns
https://ift.tt/5t4kxle

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Previous Post Next Post