T20 world cup ENG vs IRE: इंग्लैंड की सेमीफाइनल की राह मुश्किल, आयरलैंड ने 5 रन से हराया

t20 world cup 2022 England vs Ireland: टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में बुधवार को एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। मेलबोर्न क्रिकेट मैदान (MCG) में इंग्लैंड और आयरलैंड के बीच खेले जा रहे बारिश से वधित इस मैच में आयरलैंड ने इंग्लैंड को 5 विकेट से हरा दिया। बारिश के चलते मैच पूरा नहीं हो पाया और डकवर्थ लुईस नियम के तहत आयरलैंड यह मैच जीत गया।

इस मैच में इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। आयरलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड को 158 रनों का लक्ष्य दिया। जवाब में इंग्लैंड की टीम बारिश होने तक 14.3 ओवर में 5 विकेट खोकर मात्र 05 रन ही बना पाई। इंग्लैंड के बल्लेबाज इस मैच में फ्लॉप साबित हुए। आयरलैंड के जोशुआ लिटिल ने सलामी बल्लेबाज जोस बटलर और एलेक्स हेल्स को सस्ते में पवेलियन भेजा। बटलर ने ज़ीरो और एलेक्स हेल्स ने 7 रन बनाए।

इसके बाद फिओन हैंड ने बेन स्टोक्स को मात्र 6 रन के स्कोर पर क्लीन बोल्ड कर दिया। हैरी ब्रुक 21 गेंद पर 18 रन बनाकर जॉर्ज डॉकरेल का शिकार बने। डेविड मलान 37 गेंद पर 35 रन बनाकर आउट हो गए। मैककार्थी की गेंद पर फिओन हैंड ने उनका कैच लिया। मोईन अली 12 गेंद पर 24 रन बनाकर नाबाद रहे। लियाम लिविंगस्टोन दो गेंद पर एक रन बनाकर नाबाद रहे।

इससे पहले आयरलैंड ने इस मैच की शुरुआत तेज की लेकिन तीसरे ओवर की पहली गेंद पर उन्हें पहला झटका लगा। टीम के स्टार बल्लेबाज पॉल स्टर्लिंग 14 रन बनाकर मार्क वुड की गेंद पर सैम करन को कैच दे बैठे। इसके बाद क्रीज़ पर कप्तान एंडी बालबर्नी का साथ देने विकेट कीपर बल्लेबाज लॉकरैन टकर आए। दोनों ने आयरलैंड को संभाल लिया और दूसरे विकेट के लिए 82 रनों की साझेदारी की। लेकिन तभी 12वे ओवर की आखिरी गेंद पर आयलैंड को दूसरा झटका लगा और लोरकन टकर 27 गेंद में 34 रन बनाकर रन आउट हो गए।

उनके बाद क्रीज़ पर हैरी टैक्टर आए। लेकिन टैक्टर कुछ खास नहीं कर पाये और डक पर आउट हो गए। इसके बाद बालबर्नी के साथ कर्टिस कैम्फर बल्लेबाजी के लिए आए। बालिबर्नी ने 40 गेंदों में पांच चौके और एक छ्क्के की मदद से टी20 करियर का अपना 8वां अर्धशतक पूरा किया। लेकिन इसके बाद वे ज्यादा देर नहीं ठहर पाये और लिविंगस्टोन की गेंद पर आउट हो गए। बालबर्नी ने 47 गेंदों पर पांच चौके और दो सिक्स की मदद से 62 रनों की पारी खेली।

इसके बाद इंग्लैंड की टीम लड़खड़ा गई और एक के बाद एक विकेट गिरते चले गए। जॉर्ज डॉकरेल, गैरेथ डेनली और बाकी सभी खिलाड़ी एक एक कर पवेलियन लौट गए और आयरलैंड की टीम 19.2 ओवर में 157 रन बनाकर ढेर हो गई। इंग्लैंड के लिए लियाम लिविंगस्टोन और मार्क वुड ने तीन-तीन, सैम करन ने दो विकेट चटकाए। वहीं बैन स्टोक्स ने एक विकेट लिया।

दिलचस्प तथ्य है कि आयरलैंड ने 2015 के वनडे विश्व कप में वेस्टइंडीज को हराया और इस टी20 टूर्नामेंट में भी वेस्टइंडीज को हराया और आयरलैंड ने 2011 के वनडे विश्व कप में इंग्लैंड को हराया और आज भी इस टी20 टूर्नामेंट में इंग्लैंड को हरा दिया।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/VEASWP2
https://ift.tt/TlXMnHC

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Previous Post Next Post