ऋतुराज ने खोला 1 ओवर में 7 छक्के जड़ने राज, बोले- धोनी की सीख कर गई काम

Ruturaj Gaikwad on MS Dhoni : ऋतुराज गायकवाड़ जबरदस्त फॉर्म में नजर आ रहे हैं। विजय हजारे ट्रॉफी 2022 के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में महाराष्ट्र के युवा बल्लेबाज ऋतुराज ने उत्तर प्रदेश के स्पिनर शिवा सिंह के एक ही ओवर में 7 छक्के जड़कर युवराज सिंह का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इसके साथ ही उन्होंने महज 159 गेंद पर ताबड़तोड़ 220 रन भी ठोके हैं। इस रिकॉर्ड को बनाकर ऋतुराज बेहद खुश हैं। उन्होंने इसके लिए चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की सीख को श्रेय दिया है। उन्हाेंने कहा कि धोनी से उन्होंने एक शानदार चीज सीखी है, जिसके बाद ही वह इस तरह की बल्लेबाजी करने में कामयाब हो सके हैं।

ऋतुराज गायकवाड़ ने बताया कि जब टीम मुश्किल हालातों से गुजर रही हो, उस दौर में भी एमएस धोनी उसी तरह का आचरण बनाए रखते हैं। आकाश चोपड़ा से बातचीत के दौरान गायकवाड़ ने याद करते हुए कहा कि एमएस धोनी के शांत व्यवहार ने उन्हें बेहद प्रभावित किया है। गायकवाड़ ने कहा कि मैच जीतें या हारें धोनी यह सुनिश्चित करते हैं कि टीम का माहौल एक समान रहे। हार के बाद निश्चित रूप से बहुत निराशा हुई, लेकिन कोई नकारात्मकता नहीं थी। कई बार जब आप हार जाते हैं तो टीम में अलग-अलग ग्रुप बनते हैं, लेकिन सीएसके में कभी ऐसा नहीं देखने को मिला।

हार के बाद भी धोनी नहीं होते निराश

ऋतुराज ने आगे कहा कि हर कोई एक मैच हारने पर केवल 15 मिनट के लिए थोड़ा शांत रहता था, लेकिन धोनी भाई प्रेजेंटेशन से वापस आते ही हमें कहते थे कि आराम करो लड़कों ऐसा होता है। गायकवाड़ ने बताया कि धोनी मैच के बाद हमेश टीम की मीटिंग को छोटा रखने का प्रयास करते हैं। इसके साथ ही इस बात पर ध्यान केंद्रित करने का प्रयास करते हैं कि हर मैच जीतना असंभव है।

यह भी पढ़े - IND vs NZ : तीसरे वनडे में इस खिलाड़ी का बाहर होना तय, देखें संभावित प्लेइंग इलेवन

धोनी को इसलिए कहते हैं कैप्टन कूल

बता दें कि लंबे क्रिकेट करियर में टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने जहां अपनी बल्लेबाजी और विकेट कीपिंग से सभी को प्रभावित किया है, वहीं उन्होंने अपने शांत स्वभाव से भी कई खिलाड़ियों को प्रेरित किया है। धोनी की एक सबसे बड़ी चीज ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा है और वह है उनका हर तरह की परिस्थिति में शांत रहना और दिखना। इसलिए उन्हें कैप्टन कूल के नाम से भी जाना जाता है।

यह भी पढ़े - मुझसे मालिश कराते थे, वसीम अकरम ने इस क्रिकेटर पर लगाए ये गंभीर आरोप



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/vDMi5Wr
https://ift.tt/zimD3Zl

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Previous Post Next Post