दनुष्का गुणातिलका पर लगे रेप के आरोप को लेकर श्रीलंका के खेल मंत्री को मांगनी पड़ी माफी

महिला से दुष्कर्म के आरोपों में घिरे दनुष्का गुणातिलका के मामले में श्रीलंका के खेल मंत्री रोशन रानासिंघे ने पीड़ित महिला, ऑस्ट्रेलिया की सरकार और वहां के लोगों के साथ आईसीसी माफी मांगी है। खेल मंत्री रानासिंघे ने कहा है कि खेल मामलों के लिए जिम्मेदार होने के चलते वह माफी मांगते हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इस केस में निष्पक्ष तरीके से जांच की जानी चाहिए। इसमें श्रीलंका की सरकार आस्ट्रेलिया की सरकार की पूरी मदद करेगी।

श्रीलंकाई खेल मंत्री रानासिंघे ने कहा वह इस मामले को लेकर बहुत चिंतित हैं और अपने देश की तरफ से जरूरी कार्रवाई करने की जिम्मेदारी लेते हैं। बता दें कि गुणातिलका को सिडनी में महिला से दुष्कर्म के आरोप में रविवार को एक होटल से गिरफ्तार किया गया था। गुणतिलका मांसपेशियों की चोट आने के चलते टी20 विश्व कप के दौर से बाहर चल रहे थे, लेकिन श्रीलंका टीम के साथ बने हुए थे।

'मुलाकात बन गई बुरा सपना'

वहीं, पीड़ित महिला का आरोप है कि दनुष्का ने उसका रेप किया है। पीड़िता ने दस्तावेज सार्वजनिक करते हुए पुलिस को बताया कि गुणातिलका के साथ मुलाकात एक बुरा सपना साबित हुई, जिसमें जान जाने तक का डर था। महिला ने बताया कि दनुष्का ने ऑस्ट्रेलिया में कई बार उसका यौन उत्पीड़न किया। पीड़िता का दावा है कि एक बार उसने इतनी जबरदस्ती से गला दबाया कि उसे जान जाने का डर सताने लगा था।

यह भी पढ़े - वर्ल्ड कप में हारने के बाद राहुल द्रविड़ को दिया आराम

महिला ने जताई थी असहमति

ऑस्ट्रेलियाई मीडिया रिपोर्ट की मानें तो पुलिस दस्तावेजों के अनुसार, शिकायतकर्ता ने कलाई पकड़कर आरोपी का हाथ हटाने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी ने गले को जोर से दबा दिया। शिकायतकर्ता जिंदगी के लिए संघर्ष कर रही थी। वह लगातार आरोपी से दूर हटाने का प्रयास कर रही थी। इससे साफ होता है कि वह असहमति जता रही थी। अब इस केस में अगली सुनवाई 12 जनवरी को होगी।

यह भी पढ़े - पाक-इंग्लैंड में से कौन बनेगा विश्व विजेता, अंग्रेजों के आंकड़े देख टेंशन में बाबर



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/NjhVXoR
https://ift.tt/CxF6u50

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Previous Post Next Post