Josh Little hat-trick: टी20 वर्ल्ड कप 2022 का 37वां मुक़ाबला न्यूजीलैंड और आयरलैंड के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में आयरलैंड के स्पिनर जॉश लिटिल ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए इतिहास रच दिया है। लिटिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ इस टी20 वर्ल्ड कप की दूसरी हैट्रिक लेकर सब को चौंका दिया। 19वे ओवर में लिटिल ने टीम के कप्तान केन विलियमसन, ऑलराउंडर जिमी नीशम और गेंदबाज मिचेल सैंटनर को पवेलियन भेज एक बड़ा कीर्तिमान अपने नाम कर लिया।
इस हैट्रिक के साथ लिटिल एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। लिटिल ने इस साल अंतरराष्ट्रिय टी20 मैचों में 39 विकेट चटकाए हैं। उन्होंने नेपाल के कप्तान संदीप लामिछाने को पीछे छोड़ दिया है। संदीप ने इस साल अबतक 38 विकेट लिए हैं। वहीं इस हैट्रिक के बाद लिटिल के 39 विकेट हो गए हैं। एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा विकेट लेने की बात की जाये तो इस लिस्ट में श्रीलंका के वानिन्दु हसरंगा तीसरे नंबर पर हैं। हसरंगा ने साल 2021 में सबसे ज्यादा 36 विकेट लिए थे। वहीं उसी साल दक्षिण अफ्रीका के तबरेज शम्सी ने 36 और युगांडा के दिनेश नकरानी ने 35 विकेट लिए थे। इस साल भारतीय तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने भी अबतक 35 विकेट लिए हैं। ऐसे में भुवनेश्वर के पास लिटिल का यह रिकॉर्ड अपने नाम करने का बड़ा मौका है।
इस ऐतिहासिक हैट्रिक के साथ लिटिल टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में हैट्रिक लेने वाले छठे और आयरलैंड के दूसरे गेंदबाज बन गए हैं। टी20 वर्ल्ड कप के पहले संस्कारण में ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज तेज गेंदबाज ब्रेट ली ने केप टाउन में बांग्लादेश के खिलाफ हैट्रिक चटकाई थी। उन्होंने शाकिब अल हसन, मशरफे मुर्तजा और आलोक कपाली को आउट किया था। वहीं आयरलैंड के कर्टिस केम्फ ने नीदरलैंड के खिलाफ 2021 में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप में यह कारनामा किया था। इस वर्ल्ड कप में तीन हैट्रिक आई थीं। उनके बाद श्रीलंका के वानिन्दु हसरंगा ने शारजाह में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ यह कारनामा किया था। वहीं दक्षिण अफ्रीका के कगिसो रबादा ने इंग्लैंड के खिलाफ यह कारनामा किया था। टी20 वर्ल्ड कप 2022 के क्वालीफायर मुकाबलों के दौरान संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के कार्तिक मयप्पन ने श्रीलंका के खिलाफ हैट्रिक ली थी।
बता दें न्यूजीलैंड और आयरलैंड के बीच खेले जा रहे इस मैच में न्यूजीलैंड ने कप्तान केन विलियमसन के अर्धशतक की मदद से निर्धारित 20 ओवर में तीन विकेट खोकर 180 रन बनाए हैं। विलियमसन ने 33 गेंद पर चार चौके और दो सिक्स की मदद से 50 रन की पारी खेली है। आयरलैंड को अब जीत के लिए 186 रन बनाए होंगे।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/M6YjLTv
https://ift.tt/bvUwqJL