ENG vs SL: इंग्लैंड को टी20 वर्ल्ड कप से बाहर कर सकता है श्रीलंका, ऐसी होगी दोनों टीमों की प्लेइंग 11

England vs Sri Lanka playing 11 Team Prediction: टी20 वर्ल्ड कप 2022 का 39वां मुक़ाबला इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा। सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (SCG) में खेला जाने वाला यह मुक़ाबला ग्रुप 1 का आखिरी मुक़ाबला है और इस मैच के परिणाम से यह तय हो जाएगा कि इस ग्रुप का दूसरी सेमीफाइनलिस्ट टीम कौन सी होगी। ग्रुप 1 में ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, इंग्लैंड, अफगानिस्तान, श्रीलंका और आयरलैंड की टीमें मौजूद हैं। इसमें से न्यूजीलैंड की टीम सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है।

शुक्रवार को खेले गए मैच में न्यूजीलैंड ने आयरलैंड को 35 रन से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। इस ग्रुप में न्यूजीलैंड के अलावा ऑस्ट्रेलिया 7 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है। लेकिन ऑस्ट्रेलिया का नेट रन रेट -0.173 है। ऐसे में अगर इंग्लैंड इस मैच में श्रीलंका को हरा देती है तो उनके भी 7 अंक हो जाएंगे। लेकिन क्योंकि इंग्लैंड का नेट रनरेट +0.547 है। ऐसे में न्यूजीलैंड के आठ वह सेमीफाइनल में जगह बना लेगी।

टी20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड और श्रीलंका की बात करें तो अब तक खेले गए 5 मैचों में इंग्लैंड का पलड़ा 4-1 से भारी रहा है। वहीं इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच अब तक हुए 13 टी20 मुकाबलों में 9 बार इंग्लैंड को ही जीत मिली है। श्रीलंका की टीम पहले ही सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो चुकी है।

ड्रीम 11 - जोस बटलर, कुसल मेंडिस, एलेक्स हेल्स, डेविड मलान, पैथुम निसांका, धनंजय डी सिल्वा, वानिन्दु हसरंगा, सैम करन, मार्क वुड, महीश तीक्षणा, लाहिरू कुमारा।

कप्तान - जोस बटलर
उपकप्तान - वानिन्दु हसरंगा

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11 -
इंग्लैंड - जोस बटलर (विकेट कीपर कप्तान), अलेक्स हेल्स, मोईन अली, लियाम लिविंगस्टोन, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स, सैम करन, डेविड मलान, क्रिस वोक्स, आदिल राशिद, मार्क वुड।

श्रीलंका - दसुन शनाका (कप्तान), पथुम निसंका, कुसल मेंडिस (विकेट कीपर), धनंजय डी सिल्वा, चरिथ असलंका, भानुका राजपक्षे,वनिंदु हसरंगा, प्रमोद मदुशन, महेश तीक्षणा, कुसन रजीथा, लाहिरू कुमारा।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/MHuhrqi
https://ift.tt/ZuMXfHr

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Previous Post Next Post