IND vs ENG: 42 रन बनाते ही कोहली रच देंगे इतिहास, ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज बन जाएंगे विराट

India vs England T20 world cup 2nd semifinal Live streaming: टी20 वर्ल्ड कप 2022 का दूसरा सेमीफाइनल मुक़ाबला इंग्लैंड और भारत के बीच खेला जाएगा। यह हाई वोल्टेज मुक़ाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे से एडिलेड ओवल में खेला जाएगा। इस मैच में भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली एक बड़ा कीर्तिमान अपने नाम कर सकते हैं।

इस वर्ल्ड कप में सर्वाधिक 246 रन बनाने वाले विराट कोहली बेहतरीन फॉर्म में हैं। ऐसे में वे अगर इंग्लैंड के खिलाफ इस मैच में 42 रन बना लेते हैं तो अंतरराष्ट्रिय टी20 में चार हज़ार रन पूरे करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन जाएंगे। कोहली को टी20 में 4,000 रन बनाने से महज 42 रन दूर हैं। फिलहाल कोहली के नाम 114 मैच की 106 पारियों में 52.77 की औसत और 138.15 की स्ट्राइक रेट से 3,958 रन हैं। अंतरराष्ट्रीय टी20 में रन बनाने के मामले में अभी भी वह पहले नंबर पर हैं।

इस टूर्नामेंट में वे अबतक 123 की औसत से 246 रन बना चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 3 अर्धशतकीय पारी खेली हैं। कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ 82, नीदरलैंड के खिलाफ 62, बांग्लादेश के खिलाफ 64 और जिम्बाब्वे के खिलाफ 26 रन बनाए हैं। एडिलेड कोहली के पसंदीदा मैदानों में से एक है। उन्होंने यहां सभी फॉर्मेट में 75.58 की औसत से रन बनाए हैं। उन्होंने अपने करियर का पहला टेस्ट शतक इसी मैदान पर लगाया था।

कोहली अंतरराष्ट्रिय टी20 में अबतक इस मैदान में एक भी बार आउट नहीं हुआ हैं। उन्होंने 2016 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नाबाज 90 और इस वर्ल्ड कप में बांग्लादेश के खिलाफ 64 रन की पारी खेली थी। बता दें टी20 वर्ल्ड कप में भारत और इंग्लैंड तीन बार आमने-सामने आ चुकी हैं। इसमें से दो मैच भारत ने जीते, वहीं एक मैच में इंग्लैंड की टीम को जीत हासिल हुई। इस बार दोनों टीमें न्यूट्रल वेन्यू पर आमने-सामने हैं। किसी न्यूट्रल वेन्यू पर भारत और इंग्लैंड की टीम दो बार आमने-सामने आ चुकी है। इसमें से भारत ने दोनों मैच जीते हैं।

वहीं इस साल भारत और इंग्लैंड की टीम तीन टी20 मैचों में आमने-सामने आई है। यह तीनों टी20 मैच भारत के इंग्लैंड दौरे पर खेले गए थे। भारत ने यह सीरीज 2-1 से अपने नाम की थी। यानी भारत ने दो और इंग्लैंड ने एक मैच में जीत हासिल की हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/PdLsOJw
https://ift.tt/ClrcfZx

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Previous Post Next Post