India vs New Zealand Odi Series : भारत-न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही तीन वनडे मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला हेमिल्टन के सेडोन पार्क में खेला जा रहा है। पहले मैच भारत का गेंदबाजी आक्रमण काफी कमजोर रहा था, इसे देखते हुए कप्तान शिखर धवन ने दूसरे मैच में दो अहम बदलाव किए हैं। तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुल के स्थान पर दीपक चाहर को मौका दिया है। जबकि बल्लेबाज संजू सैमसन की जगह ऑलराउंडर दीपक हुड्डा को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया है। संजू सैमसन को हटाने के बाद ट्विटर पर फैंस का गुस्सा देखने को मिल रहा है। उन्होंने संजू के बाहर करने पर फैंस ने टीम इंडिया के चयन पर सवाल उठाते हुए बीसीसीआई और ऋषभ पंत पर निशाना साधा है।
भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को एक बार फिर अच्छा प्रदर्शन करने के बावजूद प्लेइंग इलेवन से बाहर किया गया है। संजू ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में 36 रन की पारी खेली थी। संजू ने श्रेयस अय्यर के साथ 80 रनों से अधिक की साझेदारी कर भारतीय टीम को 300 के पार पहुंचाया था, लेकिन इस प्रदर्शन के बाद भी सैमसन को प्लेइंग इलेवन से बाहर कर दिया गया है। दूसरे वनडे में संजू सैमसन के स्थान पर दीपक हुड्डा को टीम में शामिल किया गया है।
टीम इंडिया प्लेइंग इलेवन
धवन (कप्तान), शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, दीपक चाहर, अर्शदीप सिंह, उमरान मलिक और युजवेंद्र चहल।
यह भी पढ़े - बीसीसीआई का बड़ा एक्शन, अब इस दिग्गज की टीम इंडिया से हुई छुट्टी
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/CcD9HJ4
https://ift.tt/XnZHiSY