IND vs NZ: अर्शदीप और सिराज का कहर, न्यूजीलैंड ने भारत को दिया मात्र 161 रनों का लक्ष्य

India vs New zealand 3rd T20: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही तीन मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुक़ाबला नेपियर के मैकलीन पार्क में खेला जा रहा है। इस मैच में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए डेवोन कॉनवे और ग्लेन फिलिप्स के बेहतरीन अर्धशतकों की मदद से भारत को 161 रनों का लक्ष्य दिया है।

पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही और मात्र 9 रन के स्कोर पर उनका पहला विकेट गिर गया। अर्शदीप सिंह ने मैच के दूसरे ही ओवर में विस्फोटक बल्लेबाज फिन एलेन को एल्बीडब्ल्यू आउट किया। एलेन चार गेंदों में तीन रन बना सके। न्यूजीलैंड को पावरप्ले के आखिरी ओवर यानी मैच के छठे ओवर में दूसरा झटका लगा। मोहम्मद सिराज ने मार्क चैपमैन को अर्शदीप सिंह के हाथों कैच कराया। वह 12 गेंदों में 12 रन बना सके।

इसके बाद डेवोन कॉन्वे ने ग्लेन फिलिप्स के साथ मिलकर कीवी पारी को संभाला। कॉन्वे ने 39 गेंदों पर टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर का आठवां अर्धशतक लगाया। वहीं फिलिप्स ने भी 42 गेंदों पर अपनी फिफ्टी पूरी की। लेकिन तभी न्यूजीलैंड को 16वें ओवर में तीसरा झटका लगा। मोहम्मद सिराज ने ग्लेन फिलिप्स को भुवनेश्वर के हाथों कैच कराया। फिलिप्स ने 33 गेंदों में 54 रन की पारी खेली। उन्होंने कॉन्वे के साथ तीसरे विकेट के लिए 63 गेंदों में 86 रन की साझेदारी निभाई।

इसके बाद न्यूजीलैंड की टीम ताश के पत्तों की तरह बिखर गई। 17वे ओवर में अर्शदीप ने बेहतरीन बल्लेबाजी कर रहे कॉन्वे को ईशान किशन के हाथों कैच आउट कराया। कॉन्वे ने 49 गेंद पर दो सिक्स और चार चौके की मदद से 59 रन बनाए। वहीं इसके बाद जेम्स नीशम, मिशेल सेंटनर, ईश सोढ़ी, डेरेल मिचेल और एडम मिल्ने एक के बाद एक पवेलियन लौट गए। नीशम, सोढ़ी, और मिल्ने डक पर आउट हुए। वहीं सेंटनर ने एक रन बनाया। भारत के लिए अर्शदीप सिंह और मोहम्मद सिराज ने चार-चार विकेट लिए।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/6Mv4Eig
https://ift.tt/zTYtwNI

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Previous Post Next Post