IND vs NZ 1st ODI : भारत-न्यूजीलैंड के पहले वनडे मैच के दौरान कैसा रहेगा मौसम

IND vs NZ 1st ODI Match Weather Update : न्यूजीलैंड को उसी के घर में टी20 सीरीज हारने के बाद अब टीम इंडिया की नजर वनडे सीरीज में कीवियों के सफाए पर है। भारतीय टीम ने जहां कार्यवाहक कप्तान हार्दिक पांड्या के नेतृत्व में टी20 सीरीज पर 1-0 से कब्जा जमाया है। वहीं, अब भारत वनडे सीरीज में कार्यवाहक कप्तान शिखर धवन के नेतृत्व में 3-0 से जीतने की उम्मीद के साथ उतरेगा, ताकि न्यूजीलैंड से सीरीज के साथ आईसीसी रैंकिंग में नंबर वन का ताज भी छीना जा सके। अगर इस सीरीज में भारत ने क्लीन स्वीप किया तो उसका नंबर वन बनना तय है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे मैच शुक्रवार 25 नवंबर को भारतीय समयानुसार सुबह 7.00 बजे से शुरू होगा। ऐसे में क्रिकेट प्रेमियों की नजर मौसम पर भी होगी तो आइये आपको बताते हैं कि मैच के दौरान ऑकलैंड का मौसम कैसा रहेगा।

उल्लेखनीय है कि भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली गई टी20 सीरीज के दो मैच बारिश की वजह से रद्द हो चुके हैं। हालांकि भारतीय टीम टी20 सीरीज को 1-0 से जीतने में सफल रही। न्यूजीलैंड के कई शहरों में अभी भी लगातार बारिश देखने को मिल रही है। ऐसे में क्रिकेट प्रेमियों के मन में यही सवाल उठ रहा होगा कि कहीं बारिश वनडे मैचों में भी खलल न डाले। आइये आज हम आपको बताते हैं कि भारत-न्यूजीलैंड के पहले वनडे मैच के दौरान शुक्रवार 25 नवंबर को ऑकलैंड में मौसम कैसा रहेगा?

मौसम विभाग ने व्यक्त की बारिश नहीं होने की संभावना

क्रिकेट प्रेमियों के लिए न्यूजीलैंड के ऑकलैंड से अच्छी खबर आ रही है। मौसम विभाग ने भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले पहले वनडे मैच के दौरान बारिश नहीं होने की संभावना व्यक्त की है। शुक्रवार को अन्य दिनों की अपेक्षा ऑकलैंड में मौसम साफ रहने के आसार हैं। ऐसे में उम्मीद है कि भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहले मैच बारिश खलल नहीं डालेगी और क्रिकेट फैंस मैच का पूरा लुत्फ उठा सकेंगे। हालांकि इस दौरान करीब 16 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं जरूर चलेंगी। ऑकलैंड में शाम का तापमान 16 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।

यह भी पढ़े - ग्लेन मैक्सवेल बोले- हमारे पास इतने पैसे नहीं कि सूर्या को बिग बैश लीग में खरीद सकें

युवाओं के लिए बड़ा मौका

बता दें कि भारतीय टीम में न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज से सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया गया है। वनडे टीम इंडिया की कप्तानी शिखर धवन संभाल रहे हैं। इसके साथ ही युवा खिलाड़ी शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, संजू सैमसन और शाहबाज अहमद इस सीरीज में अपना दमखम दिखाते नजर आएंगे।

यह भी पढ़े - महान बल्लेबाज विव रिचर्ड्स के इस बड़े रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं धवन



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/k4Y5B3d
https://ift.tt/zc5B3Dr

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Previous Post Next Post