IPL 2023 : पोलार्ड के संन्यास पर टी20 कप्तान हार्दिक पांड्या ने किया इमोशनल पोस्ट

IPL 2023 : मुंबई इंडियंस के तूफानी ऑलराउंडर कीरोन पोलार्ड के अचानक आईपीएल से संन्यास की घोषणा के बाद साथी खिलाड़ियों को दुख हुआ है। बता दें कि पोलार्ड ने आईपीएल 2023 रिटेंशन से पहले ही मंगलवार को अचानक लीग से संन्यास का ऐलान कर दिया था। 13 साल तक मुंबई इंडियंस के लिए अपने बेस्ट देने वाले किरोन पोलार्ड अब मुंबई इंडियंस के साथ बल्लेबाजी कोच की भूमिका में नजर आएंगे। कीरोन पोलार्ड के अचानक संन्यास लेने पर टीम इंडिया मौजूद टी20 कप्तान और उनके पुराने साथी हार्दिक पांड्या ने एक इमोशनल पोस्ट लिखा है। साथ ही उनके साथ एक पुरानी तस्वीर भी शेयर की है।

हार्दिक पांड्या ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट में लिखा कि मेरी पोली, मैदान पर आपके साथ खेलना मेरे करियर के अब तक के सर्वश्रेष्ठ अनुभवों में से एक है। आपके साथ एक उदास क्षण कभी नहीं रहा। मैं आपको मुंबई इंडियंस टीम में नई भूमिका के लिए शुभकामनाएं देता हूं। हार्दिक ने आगे लिखा है कि मैं जितना आपको जानता हूं, मेरे मन में कोई संदेह नहीं कि आप नई भूमिका में भी सफल होंगे और निडर खिलाड़ियों की एक और पीढ़ी को प्रेरित करेंगे। शुभकामनाएं, जल्द ही मिलते हैं।

दोनों को एकसाथ क्रीज पर देख खौफ खाते थे गेंदबाज

हार्दिक पांड्या ने कीरोन पोलार्ड के साथ अपनी कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं। जिन्हें देख दोनों की पुरानी यादें ताजा होती हैं। बता दें कि पांड्या और पोलार्ड काफी लंबे समय तक मुंबई इंडियंस के लिए साथ खेले हैं। दोनों ने मिलकर मुंबई को कई मैच में जिताया भी है। जब ये दोनों अंतिम ओवर में क्रीज पर आते थे तो गेंदबाज खौफ खाते थे। हालांकि अब आईपीएल में हार्दिक पांड्या गुजरात टाइटंस के कप्तान हैं।

यह भी पढ़े - भारत में खेला जाएगा 2023 का वनडे वर्ल्ड कप, यहां देखें वेन्यू और शेड्यूल

hardik-pandya-has-written-an-emotional-post-on-kieron-pollard-retirement-from-ipl-2023.jpg

ये कहा था पोलार्ड ने

बता दें कि कीरोन पोलार्ड ने ट्विटर पर आईपीएल से संन्यास लेने की जानकारी साझा की थी। उन्होंने कहा था कि मेरे लिए यह आसान निर्णय नहीं रहा, लेकिन मुंबई इंडियंस के साथ लंबी बातचीत के बाद मैं इस नतीजे पर पहुंचा हूं कि अब मैं आईपीएल नहीं खेलूंगा। क्योंकि मैं मुंबई इंडियंस के अलावा किसी के लिए नहीं खेल सकता।

यह भी पढ़े - हार्दिक ने विलियमसन के साथ चलाई क्रोकोडाइल बाइक



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/e6Ug5HB
https://ift.tt/NfsYJz8

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Previous Post Next Post