India vs New Zealand Odi Series : भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही तीन वनडे मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला हारकर टीम इंडिया आज दूसरा मैच हर हाल में जीतना चाहेगी। पहले मैच भारत का गेंदबाजी आक्रमण काफी कमजोर रहा, इसे देखते हुए कप्तान शिखर धवन ने दूसरे मैच में दो बदलाव किए हैं। तेज गेंदबाज के स्थान पर दीपक चाहर को मौका दिया है। जबकि संजू सैमसन की जगह दीपक हुड्डा को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया है। न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। कप्तान शिखर धवन और शुभमन गिल ने सधी शुरुआत करते हुए 4.5 ओवर में 22 रन बना लिए हैं, लेकिन बारिश के चलते मैच रुक गया है। शुभमन गिल 19 रन बनाकर क्रीज पर हैं तो शिखर धवन 2 रन पर खेल रहे हैं।
सीरीज में 1-0 से पिछड़ने के बाद अब टीम इंडिया हेमिल्टन के सेडोन क्रिकेट पार्क में खेले जा रहे दूसरे मैच को हर हाल में जीतना चाहेगी। यह मुकाबला टीम इंडिया के लिए करो या मरो वाला है, क्योंकि अगर भारत मैच हार जाता है तो सीरीज में न्यूजीलैंड अजेय बढ़त बना लेगा। वहीं, अगर भारत जीतता है तो तीसरा मैच निर्णायक होगा। न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने टॉस जीतकर पहले भारत को बल्लेबाजी का न्यौता दिया है। कप्तान शिखर धवन और शुभमन गिल पारी की शुरुआत के लिए उतरे हैं।
बल्लेबाजों की मददगार पिच
हेमिल्टन के सेडोन पार्क की पिच रिपोर्ट की बात करें तो यहां बल्लेबाजों को मदद मिलेगी। लेकिन, बारिश होने पर बल्लेबाजों के लिए चुनौती बढ़ सकती है। पहले बल्लेबाजी के लिए उतरने वाली टीम को यहां 300 से अधिक रन का लक्ष्य रखना होगा। इसके बाद ही वह टीम दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने वाली टीम पर दबाव बना सकती है। हेमिल्टन में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है।
यह भी पढ़े - पूर्व चैंपियन श्रीलंका को भारत में होने वाले विश्व कप में नहीं मिलेगी सीधी एंट्री
टीम इंडिया प्लेइंग-11
धवन (कप्तान), शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, दीपक चाहर, अर्शदीप सिंह, उमरान मलिक और युजवेंद्र चहल।
न्यूजीलैंड टीम प्लेइंग-11
फिन एलेन, डेवॉन कॉन्वे, केन विलियमस (कप्तान), टॉम लाथम (विकेटकीपर), डेरेल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, मिचेल सेंटनर, टिम साउदी, मैट हेनरी, मिचेल ब्रेसवेल और लॉकी फर्ग्यूसन।
यह भी पढ़े - बीसीसीआई का बड़ा एक्शन, अब इस दिग्गज की टीम इंडिया से हुई छुट्टी
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/M7G6Q5d
https://ift.tt/JeP5D6U