T20 World Cup 2022 : कप्तान रोहित ने खूब दिए मौके, अब टीम इंडिया से बाहर होगा ये दिग्गज खिलाड़ी

Axar Patel in t20 world cup 2022 : टी20 वर्ल्ड कप 2022 में टीम इंडिया ने अभी तक के चार मैचों में अच्छा प्रदर्शन किया है। रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया ने 4 में तीन मैच जीत लिए हैं और सेमीफाइनल की राह को आसान बना लिया है। टीम इंडिया ने अपने पहले ही मैच में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को हराकर शानदार शुरुआत की थी, जो अभी तक जारी है। इसके बाद भारत ने नीदरलैंड और बांग्लादेश को शिकस्त दी। हालांकि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एकमात्र मैच में भारत को हार का सामना करना पड़ा है। कप्तान रोहित शर्मा एक खिलाड़ी को बार-बार मौके दे रहे हैं, लेकिन वह दिग्गज खिलाड़ी मौकों को भुना नहीं पा रहा है। कयास लगाए जा रहे हैं कि अब इस खिलाड़ी का पत्ता साफ हो सकता है।

दरअसल, टीम इंडिया एक-दो खिलाड़ियों को छोड़कर बाकी सभी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। बांग्लादेश के खिलाफ अर्धशतक लगाकर केएल राहुल ने भी आगामी मैचों में अपना स्थान पक्का कर लिया है, लेकिन बार-बार मौके मिलने के बावजूद ऑलराउंडर अक्षर पटेल अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं। रोहित ने टी20 में सिर्फ एक ही मैच में ड्रॉप किया था और दीपक हुड्डा को उनके स्थान पर खिलाया था। बांग्लादेश के खिलाफ फिर से अक्षर पटेल की वापसी हुई, लेकिन इस महत्वपूर्ण मैच में भी अक्षर कुछ खास नहीं कर सके।

यह भी पढ़े - कोहली ने अपने नाम किया बड़ा रिकॉर्ड, इस मामले में जयवर्धन को छोड़ा पीछे

टी20 वर्ल्ड कप में भी साधारण प्रदर्शन

अक्षर पटेल ने टी20 वर्ल्ड कप 2022 में अभी तक तीन मैच खेले हैं और महज 2 ही विकेट ही लिए हैं। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए पहले मुकाबले में 21 रन देकर कोई विकेट नहीं लिया था। इसके बाद नीदरलैंड के खिलाफ 18 रन देकर 2 विकेट लिए। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच में उनके स्थान पर दीपक हुड्‌डा को मौका दिया गया। एडिलेड में बांग्लादेश के खिलाफ फिर उनकी वापसी हुई, लेकिन कोई विकेट नहीं ले सके। अक्षर पटेल अभी तक 35 टी20 मैच खेल चुके हैं, जिनमें उन्होंने 33 विकेट लिए हैं। इसके साथ ही 171 रन भी बनाए हैं।

बांग्लादेश को हराया

बता दें कि टीम इंडिया ने बांग्लादेश को डकवर्थ लुईस नियम के तहत 5 रन से शिकस्त दी है। एडिलेड में बुधवार को भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट पर 184 रन बनाए थे। वर्षा बाधित मैच में बांग्लादेश को 16 ओवर में 151 रन का लक्ष्य मिला, लेकिन बांग्लादेश की टीम 6 विकेट पर 145 रन ही बना पाई। विराट कोहली प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए।

यह भी पढ़े - सूर्यकुमार बने दुनिया के नंबर 1 बल्लेबाज, पाकिस्तान के रिजवान से छीना ताज



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/JnkpQjV
https://ift.tt/r6SyWV9

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Previous Post Next Post