Zimbabwe vs Netherlands T20 World Cup 2022: टी20 वर्ल्ड कप 2022 का 34वां मुक़ाबला जिम्बाब्वे और नीदरलैंड के बीच द एडीलेड ओवल में खेला जा रहा है। इस मैच में नीदरलैंड ने बेहतरीन बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए जिम्बाब्वे को मात्र 117 रन पर ढेर कर दिया। सीन विलियम्स और सिकंदर रजा को छोड़कर जिम्बाब्वे का कोई अन्य बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाया।
नीदरलैंड के खिलाफ जिम्बाब्वे की शुरुआत निराशाजनक रही। उसके दोनों सलामी बल्लेबाज जल्द पवेलियन लौट गए। दूसरे ओवर की तीसरी गेंद पर वेस्ले मधेवेरे आउट हुए। उन्हें मीकेरेन ने क्लीन बोल्ड कर दिया। मधेवेरे पांच गेंद पर एक रन ही बना सके। उनके बाद चौथे ओवर की आखिरी गेंद पर कप्तान क्रेग एर्विन भी पवेलियन लौट गए। उन्हें ब्रैंडन ग्लोवर ने कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स के हाथों विकेट के पीछे कैच कराया। एर्विन 12 गेंद पर तीन रन ही बना सके।
जिम्बाब्वे को तीसरा झटका छठे ओवर की आखिरी गेंद पर लगा। रेजिस चकाबवा 16 गेंद पर पांच रन बनाकर पवेलियन लौटे। उन्हें ब्रैंडन ग्लोवर ने एलबीडब्ल्यू किया। सीन विलियम्स तीन रन बनाकर नाबाद हैं। उनका साथ देने के लिए सिकंदर रजा क्रीज पर आए हैं।
जिम्बाब्वे को चौथा झटका 12वें ओवर में लगा। वान मीकेरेन ने सीन विलियम्स को मैक्स ओडाड के हाथों कैच कराया। विलियम्स ने 23 गेंद पर 28 रन बनाए। उनके आउट होने के बाद मिल्टन शुंबा क्रीज पर आए हैं। जिम्बाब्वे की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है। 13वें ओवर की चौथी गेंद पर टीम को पांचवां झटका लगा। लोगन वान बीक ने मिल्टन शुंबा को पवेलियन भेज दिया। शुंबा तीन गेंद पर दो रन ही बना सके और स्टीफन मायबर्ग को कैच थमा बैठे। उनके आउट होने के बाद रयान बर्ल क्रीज पर आए।
जिम्बाब्वे को सबसे बड़ा झटका बास डी लीड ने दिया। उन्होंने 15वें ओवर की दूसरी गेंद पर अनुभवी बल्लेबाज सिकंदर रजा को आउट कर दिया। रजा 24 गेंद पर 40 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने तीन चौके और तीन सिक्स लगाया। रजा सिक्स लगाने के प्रयास में आउट हो गए। फ्रेड क्लासेन ने उनका शानदार कैच लिया। रजा के बाद रयान बर्ल भी पवेलियन लौट गए। उन्हें मीकेरेन ने 16वें ओवर की आखिरी गेंद पर बोल्ड कर दिया। रयान ने सात गेंद पर तीन रन बनाए।
जिम्बाब्वे के नौ बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके। नीदरलैंड के लिए पॉल वान मीकेरेन ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए। ब्रैंडन ग्लोवर, लोगन वान वीक और वास डी लीड ने दो-दो विकेट लिए। फ्रेड क्लासेन को एक सफलता मिली।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/aW6ywPZ
https://ift.tt/vAuHOQr