जसप्रीत बुमराह से लेकर रवींद्र जडेजा तक, आज इन 5 भारतीय खिलाड़ियों का है जन्मदिन

भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आज का दिन बेहद खास है। 6 दिसम्बर के दिन 5 भारतीय खिलाड़ियों का जन्मदिन आता है। इन में से 3 खिलाड़ी भारतीय टीम का अहम हिस्सा है। वहीं एक टेस्ट क्रिकेट में तेहरा शतक लगाने के बाद गुमनाम हो गया है और एक ने भारत को टी20 वर्ल्ड कप जिताया था। भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा, तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, 2007 टी20 वर्ल्ड चैंपियन टीम के सदस्य आरपी सिंह, युवा बल्लेबाज श्रेयस अय्यर और टेस्ट क्रिकेट मेन तेहरा शतक जड़ने वाले करुण नायर का जन्म 6 दिसंबर को ही हुआ था।

जसप्रीत बुमराह-
जसप्रीत बुमराह आज अपने 28वां जन्म दिन मना रहे हैं। 6 दिसंबर 1993 को अहमदाबाद में जन्मे बुमराह के लिए भारतीय टीम तक का सफर आसान नहीं रहा। बेहद गरीब परिवार से तालुक रखने वाले बुमराह ने आईपीएल में डेब्यू करने से पहले कभी कोई फ़र्स्ट क्लास मैच नहीं खेला था। जसप्रीत बुमराह अबतक भारत के लिए 72 वनडे, 60 टी20 और30 टेस्ट मैच खेल चुके हैं।

इतना ही नहीं एक मैच में उन्होंने भारतीय टेस्ट टीम की कप्तानी भी की है। वनडे मैचों में बुमराह 24.30 के औसत से 121 विकेट लिए हैं। वहीं अंतरराष्ट्रीय टी20 में उन्होंने 20.22 की औसत से 70 विकेट अपने नाम किए हैं। इसके अलावा टेस्ट में बुमराह के नाम पर 21.99 की औसत से 128 विकेट दर्ज हैं।

रवीद्र जडेजा -
भारत के स्टार ऑलराउंडर रवीद्र जडेजा आज अपना 34वां जन्मदिन मना रहे हैं। गुजरात के सौराष्ट्र में जन्मे जडेजा ने 2009 में भारत के लिए डेब्यू किया था। दुनिया के सबसे अच्छे फील्डरों में से एक हैं। जडेजा थ्री डाईमेनशन खिलाड़ी हैं। वे बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग दीनों की डिपार्टमेन्ट में बेहतरीन प्रदर्शन करते हैं।

जडेजा अब तक 171 वनडे, 64 टी20 और 60 टेस्ट मैच खेल चुके हैं। वनडे में जडेजा ने 32.62 की औसत से 2447 रन बनाए हैं, जिसमें 13 अर्धशतक शामिल हैं। बाएं हाथ के स्पिनर जडेजा ने वनडे में 189 विकेट चटकाए हैं और 36 रन देकर 5 विकेट उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन रहा है।

अंतरराष्ट्रिय टी20 में जडेजा के नाम पर 457 रन और 51 विकेट हैं। वहीं टेस्ट मैचों में जडेजा ने 36.56 के औसत से 2523 रन बनाए हैं। टेस्ट में जडेजा ने तीन शतक और 17 अर्धशतक लगाए हैं। वहीं गेंदबाजी में 242 विकेट झटके हैं और उनका बेस्ट बॉलिंग प्रदर्शन 48 रन देकर 7 विकेट रहा है।

श्रेयस अय्यर -
दाएं हाथ का इस बल्लेबाज का 1994 में जन्म मुंबई में हुआ था। वे आज अपना 28वां जन्मदिन मना रहे हैं। श्रेयस अय्यर ने पिछले कुछ समय से लगातार शानदार प्रदर्शन कर वनडे और टेस्ट टीम में तो जगह पक्की कर ली है, मगर टी20 टीम में उनका अंदर बाहर होने का सिलसिला जारी है।

श्रेयस अय्यर की उपलब्धियों की बात करें तो उन्होंने 2019 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 31 रन बनाकर एक ही वनडे ओवर में एक भारतीय बल्लेबाज द्वारा बनाए गए सर्वाधिक रन का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया था। वहीं 2021 में, अय्यर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया, जहां वह शतक बनाने में सफल रहे डेब्यू पर शतक लगाने वाले 16वें भारतीय खिलाड़ी बने।

श्रेयस अय्यर ने अब तक भारत के लिए 49 टी20, 37 वनडे और पांच टेस्ट मैच खेले हैं. अंतरराष्ट्रिय टी20 में श्रेयस ने 30.67 की औसत से 1043 रन बनाए हैं जिसमें सात अर्धशतक शामिल रहे। वनडे की बात करें तो श्रेयस अय्यर ने 48.52 की औसत से 1452 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से दो शतक और 13 अर्धशतक निकले हैं। टेस्ट क्रिकेट में श्रेयस के नाम पर 46.88 के औसत से 422 रन दर्ज हैं।

आरपी सिंह -
बाएं हाथ के इस वर्ल्ड कप विजेता टीम का हिस्सा रहे गेंदबाज का जन्म रायबरेली में हुआ था, आरपी सिंह आज 37 साल के हो गए हैं। इस गेंदबाज ने भारत को पहला टी20 वर्ल्ड कप खिताब जीताने में अहम भूमिका निभाई थी। 2007 टी20 वर्ल्ड कप में आरपी सिंह 12 विकेट के साथ भारत के लिए टूर्नामेंट में सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज थे। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी उनका डेब्यू धमाकेदार रहा था। पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट में आरपी सिंह को मैन ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया था।

2007 में पहले टी-20 वर्ल्ड कप में भारत को चैम्पियन बनाने में आरपी की महत्वपूर्ण भूमिका रही थी। आरपी ने 14 टेस्ट मैचों में 40 विकेट चटकाए। पारी में उनकी सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी- 5/59 रही। इसके अलावा 58 वनडे में उन्होंने 69 और 10 टी20 इंटरनेशनल में उन्होंने 15 विकेट झटके। रिटायरमेंट के बाद से आरपी सिंह कमेंट्री जगत में काफी नाम कमा रहे हैं।

करुण नायर
जोधपुर में जन्मे करुण नायर कर्नाटक के हैं। 31 साल के करुण नायर टेस्ट क्रिकेट में वीरेंद्र सहवाग के बाद तिहरा शतक जमाने वाले दूसरे भारतीय क्रिकेटर हैं। नायर ने भारत के लिए 6 टेस्ट और दो वनडे मैच खेले हैं। 2017 के बाद से वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से दूर हैं।

उन्होंने अपने करियर के तीसरे ही टेस्ट मैच में तिहरा शतक जड़ा था। लेकिन उसके बाद से वह तीन ही टेस्ट मैच खेल पाए हैं। नायर के नाम छह टेस्ट मैचों में 62.33 की औसत से 374 रन दर्ज हैं। इसके अलावा उन्होंने दो वनडे में भी शिरकत किया है, जिसमें उन्होंने कुल 46 रन बनाए हैं। करुण नायर आईपीएल 2022 में राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा थे।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/Ox6Jf0v
https://ift.tt/nYfzKRS

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Previous Post Next Post