क्रिकेट में जिस तरह विराट कोहली का बोलबाला है, उसी तरह फुटबॉल में क्रिस्टियानो रोनाल्डो के नाम का डंका बजता है। भले ही फीफा वर्ल्ड कप 2022 में उनकी टीम मोरक्को से हारकर बाहर हो गई है, लेकिन रोनाल्डो की उपलब्धियां उनसे कोई नहीं छीन सकता है। माना जा रहा है कि ये उनका अंतिम फीफा वर्ल्ड कप हो सकता है। बता दें कि रोनाल्डो इससे पूर्व 4 फीफा वर्ल्ड कप खेल चुके हैं। उन्होंने पुर्तगाल को 2 बार सेमीफाइनल तक पहुंचाया है। लेकिन, विडम्बना यह है कि पुर्तगाल एक बार भी फीफा का खिताब नहीं जीत सका है। इस बार भी रोनाल्डो की टीम के बाहर होने से दुनियाभर के फैंस निराश है। इसी बीच क्रिकेटर विराट कोहली रोनाल्डो के समर्थन में उतर आए हैं। कोहली ने कहा है कि आपने फुटबॉल के लिए जो किया है, वह किसी ट्रॉफी या खिताब से कम नहीं है।
विराट कोहली फुटबॉल के साथ क्रिस्टियानो रोनाल्डो के बहुत बड़े फैन हैं। कोहली सोशल मीडिया पर हमेशा एक्टिव रहते हैं। सोमवार की सुबह उन्होंने रोनाल्डो को लेकर एक पोस्ट शेयर की है, जो तेजी से वायरल हो रहा है। महज एक घंटे में 13 लाख से अधिक लोग उनकी पोस्ट को लाइक कर चुके हैं। इस पोस्ट में कोहली ने रोनाल्डो की फोटो के साथ उनका समर्थन किया है।
'आप मेरे लिए हमेशा महान हैं'
विराट ने लिखा है कि आपने फुटबॉल और दुनिया भर के फैंस के लिए जो किया है, वह किसी ट्रॉफी या खिताब से कुछ भी कम नहीं है। कोई भी टाइटल ये नहीं बता सकता कि आपने लोगों पर क्या प्रभाव डाला है? जब हम आपको खेलते देखते हैं तो दुनिया भर के लोग क्या महसूस करते हैं। वह भगवान की ओर से एक गिफ्ट है। एक वास्तविक आशीर्वाद है, जो हर बार अपने दिल से खेलता है। किसी भी खिलाड़ी के लिए मेहनत और समर्पण सच्ची प्रेरणा का प्रतीक है। आप मेरे लिए हमेशा से महान हैं।
यह भी पढ़े - भारत ने सुपर ओवर में आस्ट्रेलिया को हराकर रचा इतिहास
कोहली के फेवरेट हैं रोनाल्डो
बता दें कि एक साक्षात्कार के दौरान विराट कोहली से फेवरेट स्पोर्ट्सपर्सन के बारे में जब सवाल किया गया था, तब कोहली ने क्रिस्टियानो रोनाल्डो का ही नाम लिया था। विराट ने कहा था कि दशकों से खेल में नंबर-1 बने रहना कोई मामूली बात नहीं है। मैं रोनाल्डो के काम, उनकी प्रतिबद्धता, उनकी मेहनत के साथ उनके जज्बे को सलाम करता हूं। मैं उन्हीं सेे इंस्पायर होता हूं।
यह भी पढ़े - टीम इंडिया से जुड़े ये चार खिलाड़ी, रोहित के साथ शमी-जडेजा बाहर
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/6Z4yhWj
https://ift.tt/CB4eJ3m