खराब फॉर्म के चलते भारतीय टीम से हुई छुट्टी, अब रणजी ट्रॉफी से वापसी कर सकते हैं ये दिग्गज

Ranji Trophy 2022-23: रणजी ट्रॉफी 2022-23 का आगाज हो चुका है। मंगलवार को 38 टीमों वाले टूर्नामेंट की शुरुआत हुई। भारत के सबसे प्रतिष्ठित इस घरेलू टूर्नामेंट में पूर्व कप्तान अजिंक्य रहाणे, तेज गेंदबाज इशांत शर्मा, सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल और हनुमा विहारी जैसे धाकड़ खिलाड़ी खेलते नज़र आएंगे। कुछ महीने पहले तक ये खिलाड़ी भारतीय टेस्ट टीम की शान थे। लेकिन खराब फॉर्म और बढ़ती उम्र के चलते इन्हें टीम से बाहर कर दिया गया है। इन सभी खिलाड़ियों के पास रणजी के इस सीजन में बेहतरीन प्रदर्शन कर वापसी करने का अच्छा मौका है।

अजिंक्य रहाणे -
विराट कोहली की गैरमौजूदगी में भारत की टेस्ट टीम की कप्तानी कर ऑस्ट्रेलिया में ऐतिहासिक सीरीज जिताने वाले अजिंक्य रहाणे कभी भारतीय टेस्ट टीम का अहम हिस्सा थे। रहाणे वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के पहले सीजन में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे। लेकिन फिर खराब फॉर्म के चलते उन्हें टेस्ट टीम से ड्रॉप कर दिया गया। टेस्ट के दिग्गजों में शुमार रहाणे के पास दो सत्र पहले तक घरेलू क्रिकेट के बारे में सोचने का समय नहीं था, लेकिन अब उन्हें इस सीजन में नए सिरे से शुरुआत करनी होगी। र 34 साल के अनुभवी बल्लेबाज को सबसे सफल रणजी टीम मुंबई की कमान सौंपी गई है। पिछले सीजन के फाइनल में हारने वाली मुंबई को इस दिग्गज बल्लेबाज और कप्तान से सफलता की उम्मीद होगी।

ईशान शर्मा -
कभी भारतीय टेस्ट टीम के मुख्य तेज गेंदबाज माने जाने वाले ईशान शर्मा आज वापसी के लिए बेताब हैं। ईशान इस साल दिल्ली के लिए रणजी ट्रॉफी में खेलते नज़र आएंगे और सालों से चले आ रहे खितन के सूखे को खत्म करेंगे। कपिल देव के बाद भारत के लिए 100 टेस्ट मैच खेलने वाले शर्मा इकलौते तेज गेंदबाज हैं।

मयंक अग्रवाल -
मयंक अग्रवाल का चयन बांग्लादेश के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए नहीं हुआ है। वो रणजी ट्रॉफी का हिस्सा होंगे जहां कर्नाटक टीम की तरफ से खेलते नजर आएंगे। अग्रवाल को सबसे पहले 2018-19 के बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए इंडियन टीम में शामिल किया गया था। उन्होंने मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना डेब्यू किया था। उन्होंने अभी तक 21 टेस्ट मैचों में 41.33 की औसत से 1488 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका सर्वाधिक स्कोर 233 रनों का रहा है। हालांकि धीरे-धीरे मयंक अग्रवाल टीम में अपनी जगह खो बैठे और अब एक बार फिर से वापसी के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं।

हनुमा विहारी -
हनुमा विहारी को जब -जब मौका मिला उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शान किया है। लेकिन पिछले कुछ समय से उन्हें टीम में नहीं चुना जा रहा है। इंडिया ए के साथ भी उन्हें शामिल नहीं किया गया। ऐसे में आंध्र प्रदेश की कमान संभाल रहे इस बल्लेबाज के सामने अपनी खोई जगह वापस हासिल करने की चुनौती है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/QEVcNM9
https://ift.tt/dLeH9hE

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Previous Post Next Post