IPL 2023 Auction : 405 क्रिकेटरों पर लगेगी बोली, सबसे महंगा बिकेगा ये धाकड़ ऑलराउंडर

ipl 2023 : आईपीएल 2023 के लिए कोच्चि में 23 दिसंबर को होने वाली नीलामी में कुल 405 खिलाड़ियों पर बोली लगाई जाएगी। इसको लेकर आधिकारिक घोषणा मंगलवार को की गई है। बता दें कि 991 क्रिकेटरों की प्रारंभिक लिस्ट में से 10 टीमों ने कुल 369 खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट किया था। इसके बाद टीमों की ओर से 36 अतिरिक्त क्रिकटरों का अनुरोध किया, जिनका नाम लास्ट लिस्ट में जोड़ा गया है। इस तरह अब कुल 405 खिलाड़ियों के लिए बोली लगाई जाएगी। इन क्रिकेटरों की लिस्ट में 19 विदेशियों का बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये रखा गया है। इंडियन प्रीमियर लीग की ओर से जारी बयान में यह जानकारी दी गई है।

बता दें कि इंडियन प्रीमियर लीग की ओर से जारी सूची में 405 खिलाड़ियों में से 273 भारतीय हैं तो 132 विदेशी खिलाड़ी हैं। कुल कैप्ड खिलाड़ी 119 हैं, अनकैप्ड खिलाड़ी 282 हैं और 4 सहयोगी देशों से हैं। अब अधिकतम 87 स्लॉट उपलब्ध हैं, जिनमें से 30 तक विदेशी खिलाड़ियों के लिए स्लॉट किए जा रहे हैं। 19 विदेशी खिलाड़ियों पर 2 करोड़ प्राइज रखा गया है, जो उच्चतम बोली सीमा है।

इस ऑलराउंडर पर रहेंगी सभी की निगाहें

इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स, आलराउंडर सैम करन, आस्ट्रेलियाई आलराउंडर कैमरन ग्रीन और न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन जैसे आधुनिक क्रिकेट के बड़े नाम 2 करोड़ रुपये के अधिकतम आरक्षित मूल्य वाले खिलाड़ियों में शामिल हैं। मिनी ऑक्शन में 2 करोड़ की कीमत वाले स्टार ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन सभी के आकर्षण का केंद्र होंगे। फ्रैंचाइजी उन्हें खरीदने के लिए बड़ी बोली लगा सकती हैं। माना जा रहा है कि दिग्गज ऑलराउंडर ग्रीन पर दो-तीन फ्रैंचाइजी 15 से 17 करोड़ तक की बोली लगा सकती हैं।

यह भी पढ़े - सूर्या के तूफान में ध्वस्त हुए दिग्गजों के रिकॉर्ड, देखें उनके 10 कीर्तिमान

मनीष पांडे और मयंक अग्रवाल का बेस प्राइज 1 करोड़

नीलामी सूची में कुल 11 खिलाड़ी हैं, जिनका आधार मूल्य 1.5 करोड़ रुपये है। वहीं, मनीष पांडे और मयंक अग्रवाल 1 करोड़ रुपये के बेस प्राइस वाले 20 क्रिकेटरों की सूची में दो भारतीय खिलाड़ी हैं। आईपीएल नीलामी 23 दिसंबर को भारतीय समयानुसार दोपहर 14.30 बजे से शुरू होगी।

यह भी पढ़े - भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी के लिए उतरा



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/o3dGgNZ
https://ift.tt/rB3Xlte

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Previous Post Next Post