आईपीएल नीलामी में सबसे महंगे भारतीय खिलाड़ी को लेकर ब्रायन लारा ने दिया बड़ा बयान

IPL Auction 2023 : सनराइजर्स हैदराबाद के मुख्य कोच ब्रायन लारा ने आईपीएल 2023 के लिए हुई नीलामी में सबसे महंगे भारतीय खिलाड़ी मयंक अग्रवाल को लेकर बड़ा बयान दिया है। ब्रायन लारा सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल को सनराइजर्स हैदराबाद द्वारा आईपीएल नीलामी 2023 में खरीदे जाने से बेहद खुश हैं। बता देें कि मयंक के आईपीएल 2022 में कप्तानी के साथ बल्ले से कमाल नहीं कर पाए थे। उन्होंने 13 मैचों में 16.33 की औसत से सिर्फ 196 रन बनाए, जिसके चलते पंजाब दस टीमों में छठे स्थान पर रहा। नवंबर में शिखर धवन को पंजाब किंग्स के नए कप्तान के रूप में घोषित किए जाने के बाद मयंक अग्रवाल को टीम ने रिलीज कर दिया था।

ब्रायन लारा ने कहा है कि मुझे लगता है कि यह कहना अनुचित है। हमारे पास पहले से ही टीम में कुछ वरिष्ठ खिलाड़ी हैं। व्यक्तिगत रूप से मुझे लगता है कि मयंक अग्रवाल के पास नेतृत्व के गुण हैं, लेकिन टीम में अन्य खिलाड़ी भी हैं। यह एक ऐसा निर्णय है, जिसे हमने नहीं देखा है। बता दें कि हैदराबाद ने इंग्लैंड के युवा बल्लेबाज हैरी ब्रूक को भी खरीदा है। ब्रूक ने इस साल की शुरुआत में वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 में डेब्यू किया था। 17 पारियों में उन्होंने 137.77 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए थे। वह इंग्लैंड की टी20 विश्व कप विजेता टीम का भी हिस्सा थे।

ब्रूक पहले आईपीएल में बेहतर प्रदर्शन करेंगे - लारा

लारा ने ब्रूक को लेकर कहा कि सबसे पहले वह इंग्लैंड के लिए टेस्ट क्रिकेट और टी20 विश्व कप खेलने वाली एक बहुत ही आत्मविश्वास वाली टीम में है। वह एक खिलाड़ी के रूप में बढ़ रहे हैं और एशियाई परिस्थितियों, पीएसएल में खेलने का अनुभव रखते हैं और उन्होंने वहां यहां प्रदर्शन किया है। मुझे पता है कि यह उसका पहला आईपीएल है, लेकिन मुझे विश्वास है कि वह बेहतर करेंगे।

यह भी पढ़े - आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी सैम करन का खुलासा, बोले- मैं रात भर सो नहीं सका

सनराइजर्स हैदराबाद टीम स्क्वॉड

अब्दुल समद, एडेन मार्करम, मार्को येनसन, वॉशिंगटन सुंदर, भुवनेश्वर कुमार, राहुल त्रिपाठी, ग्लेन फिलिप्स, अभिषेक शर्मा, फजलहक फारुकी, कार्तिक त्यागी, मयंक अग्रवाल, अकील हुसैन, हेनरिक क्लासेन, टी नटराजन, उमरान मलिक, हैरी ब्रूक, अनमोलप्रीत सिंह, आदिल राशीद, मयंक मार्कंडे, सनवीर सिंह, उपेंद्र सिंह यादव, विवरांत शर्मा और समर्थ व्यास।

यह भी पढ़े - आईपीएल ऑक्शन के बाद कुछ ऐसी है सभी 10 टीमों की तस्वीर, देखें फुल स्क्वॉड



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/Vyecksn
https://ift.tt/GOM2Laz

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Previous Post Next Post