पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के प्रमुख रमीज राजा ने एक बार फिर से एशिया कप 2023 की मेजबानी और वर्ल्ड कप 2023 में पाकिस्तान के हिस्सा लेने को लेकर अपना दर्द बयां किया है। रमीज ने कहा है कि यदि पाकिस्तान से एशिया कप की मेजबानी छीनी गई तो पाकिस्तान की टीम भारत में होने वाले वर्ल्ड कप 2023 में खेलने से मना कर सकती है। इतना ही नहीं पाकिस्तान के एशिया कप से हटने की भी संभावना जताई जताई जा रही है। इसके साथ ही रमीज राजा ने आईसीसी के सवाल पर भी चौंकाने वाली प्रतिक्रिया दी है। एक कार्यक्रम के दौरान पीसीबी प्रमुख रमीज राजा ने आरोप लगाया कि बीसीसीआई ने ही इस मसले पर हंगामा खड़ा किया है।
बता दें कि अक्टूबर 2022 में अफवाह उड़ी थी कि टीम इंडिया एशिया कप खेलने के लिए पाकिस्तान जा सकती है। इसके बाद बीसीसीआई सचिव जय शाह ने आधिकारिक रूप से कहा कि भारतीय टीम पाकिस्तान नहीं जाएगी। एशिया कप खेलने के लिए वेन्यू शिफ्ट करने का प्रयास किया जाएगा। उसके बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की ओर से भारत में होने वाले वर्ल्ड कप 2023 में पाकिस्तान के नहीं आने की बात कही गई।
'भारत राजनीतिक मतभेद दूर रख पाकिस्तान आए'
वहीं, जब रमीज राजा से सवाल किया गया कि यदि पाकिस्तान की सरकार पाकिस्तानी टीम को सुरक्षा कारणों से भारत जाने की अनुमति नहीं देगी तो क्या होगा? इस पर रमीज राजा ने कहा कि यह एक इमोशनल विषय है। ये बहस बीसीसीआई ने ही शुरू की थी, हमने तो महज रिस्पांड किया। उन्होंने कहा कि टेस्ट क्रिकेट को भारत और पाकिस्तान की आवश्यकता है। वह चाहते हैं कि भारत राजनीतिक मतभेद दूर रखते हुए अगले साल एशिया कप के लिए पाकिस्तान आए।
यह भी पढ़े - बुमराह के पास कभी जूते और टी-शर्ट खरीदने के भी नहीं थे पैसे, आज हैं करोड़ों...
फीफा का दिया उदाहरण
रमीज राजा ने इसके लिए फीफा वर्ल्ड कप का उदाहरण देते हुए कहा कि अमेरिका ईरान से क्यों खेल रहा है? जबकि ईरान में महिला अधिकारों से जुड़े मुद्दे गरम हैं। रमीज ने कहा कि उन्होंने फुटबॉल को चुना, क्योंकि इससे कई मुद्दे हल हो सकते हैं। इसके साथ ही रमीज ने टी20 वर्ल्ड कप की याद दिलाते हुए कहा कि जब एमसीजी में भारत-पाकिस्तान का मुकाबला हुआ तो 90,000 से ज्यादा दर्शक पहुंचे थे।
यह भी पढ़े - वर्ल्ड कप में धवन-राहुल नहीं, ये खिलाड़ी रोहित संग करेगा ओपनिंग
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/4uym7CJ
https://ift.tt/uAhjJdk