Fernando Santos Quits As Portugal Coach: कतर में खेले जा रहे फीफा वर्ल्ड कप 2022 में पुर्तगाल का प्रदर्शन कुछ कास नहीं रहा। हालांकि टीम ने क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई थी। लेकिन उन्हें वहां मोरक्को के हाथों 1-0 से हरा का सामना करना पड़ा और उनका वर्ल्ड कप जीतने का सपना टूट गया। इस वर्ल्ड कप में पुर्तगाल के प्रमुख कोच फर्नांडो सैंटोस कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो को लेकर विवादों में रहे। सैंटोस ने क्वार्टर फाइनल और प्री- क्वार्टर फाइनल दोनों मैच में रोनाल्डो को स्टार्टिंग 11 में शामिल नहीं किया। अब सैंटोस ने कोच के पद से इस्तीफा दे दिया है।
पुर्तगाल के फुटबॉल महासंघ (FPF) इस बात की जानकारी दी है। महासंघ ने एक बयान में कहा कि 68 वर्षीय सैंटोस के साथ किया गया कांट्रैक्ट अब खत्म हो रहा है। सितंबर 2014 में शुरू हुई यह सफल यात्रा अब खत्म होने जा रही है। एफपीएफ ने आगे कहा कि वह अब अगले राष्ट्रीय कोच को चुनने की प्रक्रिया शुरू करेगा। मीडिया रिपोर्ट् के अनुसार विवादास्पद जोस मोरिन्हो को पुर्तगाल का नया कोच बनाया जा सकता है। मुरिन्हो को यूरो 2024 से पहले पुर्तगाल के साथ जोड़ा जाएगा।
पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ (FPF) एक समझौता करेगा, जिसके आधार पर मोरिन्हो को पुर्तगाल की राष्ट्रीय टीम के कोच की जिम्मेदारी दी जा सकती है। साथ ही वह इटली में अपने क्लब रोमा के लिए भी काम कर सकेंगे। रोमा के प्रशिक्षण शिविर में शामिल मोरिन्हो ने पुर्तगाल का कोच बनने के सवाल पर कोई जवाब नहीं दिया। यूरो 2024 के लिए क्वालीफाइंग राउंड मार्च में शुरू होगा।
सैंटोस ने सितंबर 2014 में पुर्तगाल के कोच बने यूरो 2016 में देश का पहला बड़ा खिताब जीताया और 2019 नेशंस लीग भी जीती। हालांकि, उनके कार्यकाल के दौरान 2018 विश्व कप और यूरो कप 2020 में पुर्तगाल की टीम अंतिम 16 से बाहर हो गई।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/i7NqV4e
https://ift.tt/0AQy4zF