IND vs BAN: रोहित शर्मा की वापसी, अच्छे प्रदर्शन के बावजूद प्लेइंग 11 से बाहर होगा ये खिलाड़ी

India vs Bangladesh Test Series : भारत और बांग्लादेश के बीच खेली जा रही दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला जीतकर टीम इंडिया ने 1-0 से अजेय बढ़त ले ली है। अब सीरीज का दूसरा और आखिरी मुकाबला 22 दिसंबर से मीरपुर में खेला जाएगा। वनडे मुकाबले में चोट के चलते भारतीय टीम से बाहर हुए रोहित शर्मा दूसरे मैच से वापसी करेंगे। ऐसे में दूसरे टेस्ट मैच में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन से एक खिलाड़ी की छुट्‌टी होना तय है। अच्छे प्रदर्शन के बावजूद एक खिलाड़ी को बलि का बकरा बनाया जा सकता है। पहले मुकाबले में भारतीय टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले वाले इस खिलाड़ी पर गाज गिरनी तय है।

बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज का पहला टेस्ट मैच टीम इंडिया 188 रनों से जीतकर टेस्ट सीरीज में 1-0 से आगे है। इसके साथ ही भारत ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को भी जिंदा रखा है। अब भारत वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में ऑस्ट्रेलिया के बाद दूसरे स्थान पर पहुंच गया है। अब भारत को अगले पांच टेस्ट मैच में से 4 जीतने जरूरी हैं। ऐसे में टीम इंडिया बांग्लादेश के खिलाफ दूसरा टेस्ट मैच जीतकर दो मैचों की टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप करने के इरादे से उतरेगी। हालांकि बांग्लादेश के खिलाफ पहले मुकाबले में 110 रनों की अहम पारी खेलने वाले सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल को दूसरे टेस्ट बाहर किया जा सकता है।

प्लेइंग इलेवन से पत्ता कटना लगभग तय

बांग्लादेश के खिलाफ 22 दिसंबर से मीरपुर में खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट मैच में कप्तान रोहित शर्मा की वापसी करने जा रहे हैं। ऐसे में शुभमन गिल को प्लेइंग इलेवन से बाहर किया जा सकता है। दिनेश कार्तिक का कहना है कि दूसरे टेस्ट मुकाबले में रोहित शर्मा की वापसी के चलते शुभमन गिल को प्लेइंग इलेवन से बाहर किया जा सकता है, जो कि रोहित की गैरमौजूदगी में सीरीज का पहला टेस्ट खेले थे।

यह भी पढ़े - सहवाग, पोंटिंग और हेडन गाबा की पिच को लेकर भड़के, एल्गर ने बताया खतरनाक

केएल राहुल को नहीं कर सकते बाहर

दिनेश कार्तिक ने का कि बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट में शुभमन गिल को ही प्लेइंग इलेवन से बाहर बैठना होगा, क्योंकि उपकप्तान होने के चलते केएल राहुल को बाहन नहीं किया जा सकता है। इसके साथ ही केएल राहुल टेस्ट टीम के रेगुलर ओपनर भी हैं। बता दें कि बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट में शुभमन गिल ने 152 गेंदों पर 110 रनों की पारी खेली थी, जिसमें 10 चौके और 3 छक्के भी शामिल थे।

यह भी पढ़े - वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के लिए टीम इंडिया की लंबी छलांग



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/X37CoHN
https://ift.tt/I3D450L

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Previous Post Next Post