IND vs BAN Test Series : भारतीय टीम के कई खिलाड़ी इस समय चोटों से जूझ रहे हैं। यही कारण है कि टीम इंडिया बांग्लादेश के खिलाफ खेली जा रही वनडे सीरीज हार चुकी है। अब टीम इंडिया की नजर 14 दिसंबर से शुरू होने जा रही दो टेस्ट मैचों की सीरीज पर है। टीम प्रबंधन ने तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के स्थान तेजतर्रार गेंदबाज जयदेव उनादकट को टेस्ट सीरीज में शामिल कर लिया है। बता दें कि मोहम्मद शमी चोट के कारण टीम इंडिया का हिस्सा नहीं हैं। जयदेव उनादकट ने 12 साल टीम इंडिया में वापसी की है। उन्हें यह इनाम हाल ही में घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन करने पर दिया गया है। फिलहाल उनादकट राजकोट में हैं। वह जल्द ही अपनी वीजा औपचारिकता पूरा कर बांग्लादेश में भारतीय टीम के साथ जुड़ेंगे।
बता दें कि जयदेव उनादकट ने 12 साल बाद टीम इंडिया की टेस्ट स्क्वाड में एंट्री की है। जयदेव ने 2010 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया था, लेकिन उस दौरान उन्हें महज एक मैच ही खेलने का अवसर दिया गया था। उन्होंने अपने करियर का ये एकमात्र टेस्ट मैच सेंचुरियन में खेला था। लेकिन, उसके बाद उन्हें कभी रेड बॉल फॉर्मेट में नहीं खिलाया गया। हाल ही में रणजी ट्रॉफी में लगातार अच्छे प्रदर्शन के बूते उन्हें एक बार फिर से भारतीय टीम में खेलने का मौका दिया गया है।
सौराष्ट्र को बनाया चैंपियन
उनादकट को तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के स्थान पर टेस्ट टीम में शामिल किया गया है। मोहम्मद शमी पहले ही इंजरी के कारण वनडे सीरीज से बाहर हो गए थे। बता दें कि उनादकट ने रणजी के 2019-20 सीजन में रिकॉर्ड 67 विकेट झटककर अपनी कप्तानी में सौराष्ट्र को खिताब जिताया था। इसके बाद हाल ही में विजय हजार ट्रॉफी में भी उन्होंने सर्वाधिक 19 विकेट चटकाकर सौराष्ट्र को चैंपियन बनाया है।
यह भी पढ़े - पहले ही टी20 मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने भारतीय टीम को 9 विकेट से हराया
टीम इंडिया टेस्ट स्क्वाड
केएल राहुल (कप्तान), चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अभिमन्यू ईश्वरन, शुभमन गिल, ऋषभ पंत, केएस भरत, रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव और जयदेव उनादकट।
यह भी पढ़े - टीम इंडिया में इस खतरनाक गेंदबाज की वापसी, देखें भारत-बांग्लादेश की संभावित प्लेइंग-11
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/fEKp80x
https://ift.tt/JuzWeX6