IND vs BAN ODI: इज्जत बचाने मैदान में उतरेगी टीम इंडिया, जानें कैसा है चट्टोग्राम का मौसम और पिच का हाल

India vs Bangaldesh chattogram ODI pitch and weather report: भारत और बांग्‍लादेश के बीच खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मुक़ाबला चट्टोग्राम के ज़ोहुर अहमद चौधरी स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मैच सुबह 11.30 बजे से खेला जाएगा। इस सीरीज के पहले दो मैच भारत हार चुका है। ऐसे में यह मैच महज एक औपचारिकता है। भारत इस मैच को हर हाल में जीतकर क्लीन स्वीप से बचना चाहेगा।

चट्टोग्राम की पिच का हाल -
इस सीरीज के पहले दो मुक़ाबले मीरपुर के शेर - ए - बंगाल स्टेडियम में खेले गए थे। वहां की पिच गेंदबाजों के लिए काफी अच्छी थी। लेकिन चट्टोग्राम की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार साबित होगी। ऐसे में भारतीय टीम के पास अपनी बल्‍लेबाजी की गहराई का फायदा उठाने का मौका रहेगा। बांग्‍लादेश के बल्‍लेबाज भी फॉर्म में लौटना चाहेंगे। यहां पर 300 से ऊपर का स्‍कोर बनते देखा जा सकता है। बीच के ओवरों में स्पिनर अहम भूमिका निभा सकते हैं। इस विकेट पर पहली पारी का औसत स्कोर 250 रन है।

मौसम का हाल -
मौसम की बात करें तो चट्टोग्राम में शनिवार को मौसम साफ रहने और अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। हवाएं 10 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर पश्चिम की ओर से चलेंगी। आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, लेकिन बारिश की सिर्फ 5% संभावना होगी। भारत ने इस मैदान पर इससे पहले 15 मई 2007 को एकदिवसीय मैच खेला था। हालांकि, खराब मौसम के कारण वह मुकाबला रद्द कर दिया गया था।

बता दें बांग्लादेश ने घर में पिछली 14 द्विपक्षीय वनडे सीरीज में से 13 जीती हैं। अक्टूबर 2016 में मेजबान टीम को 2-1 से हराकर इंग्लैंड यहां सीरीज जीतने वाली आखिरी मेहमान टीम थी। 2022 में एकदिवसीय मैचों में मेहदी हसन मिराज का बल्ले से औसत 81.75 और गेंद के साथ 26.13 है। जिस क्रिकेटर ने इस साल कम से कम 100 रन बनाए और दस विकेट लिए हों, उनमें 55.61 का यह औसत अंतर कैमरुन ग्रीन के 40.43 और गेरहार्ड इरास्मस के 28.56 के मुकाबले किसी भी ऑलराउंडर का सर्वश्रेष्ठ है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/SajHYy9
https://ift.tt/75SRruh

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Previous Post Next Post