IND vs BAN : भारत ने बांग्लादेश को पहले टेस्ट में 188 रनों से रौंदकर लिया वनडे सीरीज का बदला

India vs Bangladesh 1st Test : भारत और बांग्लादेश के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला चटगांव के जहूर अहमद चौधरी स्टेडियम में खेला गया। इस मैच के 5वें दिन टीम इंडिया के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम को बड़ी जीत दिलाई है। बांग्लादेश की टीम ने पांचवें दिन 6 विकेट पर 272 रन से आगे बल्लेबाजी शुरू की। 513 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए बांग्लादेश की टीम महज 324 रन बनाकर ही ऑल आउट हो गई। इस तरह भारतीय टीम ने चटगांव टेस्ट में बांग्लादेश को 188 रनों से हराकर बड़ी जीत हासिल की है। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। इसके साथ ही वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की उम्मीदों को भी बरकरार रखा है।

बांग्लादेश की टीम ने पांचवें दिन 6 विकेट पर 272 रन से आगे खेलने उतरी थी और उसे 513 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करना था। लेकिन, बांग्लादेश को 283 रन पर ही सातवां झटका मेहदी हसन के विकेट के रूप में लगा। मेहदी हसन को मोहम्मद सिराज आउट कर पवेलियन भेजा।

बांग्लादेश को 320 रन के स्कोर पर 8वें विकेट रूप में उस समय बड़ा झटका लगा है, जब टीम के कप्तान शाकिब अल हसन को कुलदीप यादव ने अपना शिकार बनाया। शाकिब अल हसन 84 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इसके बाद कुलदीप यादव ने 324 रन पर 9वें विकेट के रूप में एबादत होसैन को चलता किया। वहीं, अक्षर पटेल ने आखिरी विकेट के रूप में ताइजुल इस्लाम को आउट कर टीम इंडिया की जीत सुनिश्चित की।

भारत ने बनाई अजेय बढ़त

इस तरह पहले टेस्ट के अंतिम दिन बांग्लादेश की टीम महज 324 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। भारतीय टीम ने चटगांव टेस्ट में बांग्लादेश को 188 रनों से हराकर बड़ी जीत हासिल की है। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने सीरीज में 1-0 से अजेय बढ़त बना ली है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/Qa6edbZ
https://ift.tt/WS7hawP

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Previous Post Next Post