IND vs BAN: किशन और कोहली की रिकॉर्ड साझेदारी, भारत ने बांग्‍लादेश को दिया 410 रनों का लक्ष्य

India vs Bangaldesh 3rd ODI: भारत और बांग्‍लादेश के बीच खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मुक़ाबला चट्टोग्राम के ज़ोहुर अहमद चौधरी स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में भारत ने खब्बू सलामी बल्लेबाज ईशान किशन के दोहरे शतक और विराट कोहली के शतक की मदद से बांग्‍लादेश को 410 रन का विशाल लक्ष्य दिया है।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने धीमी शुरुआत की। लेकिन तभी 15 रन के स्कोर पर भारत का पहला विकेट गिरा है। शिखर धवन आठ गेंद में तीन रन बनाकर आउट हो गए। मेहदी हसन मिराज ने उन्हें एलबीडब्ल्यू आउट किया। धवन इस सीरीज में लगातार फेल हुए हैं। तीसरे मैच में भी वह कुछ खास नहीं कर पाए। इसके बाद पूर्व कप्तान विराट कोहली और ईशान किशन ने मिलकर पारी को आगे बढ़ाया। इस दौरान किशन अलग ही अंदाज़ में नज़र आए। उन्होंने बांग्लादेश के गेंदबाजों को टार्गेट करना चालू किया और मैदान के चारों ओर शॉट खेले।

ईशान किशन ने अपने वनडे करियर की नौवीं पारी में पहली बार शतक लगाया। उन्होंने इस मैच में 85 गेंदों में अपने 100 रन पूरे किए। रोहित की जगह टीम में आए किशन ने शानदार बल्लेबाजी की। इसी बीच विराट ने भी बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए अपने वनडे करियर का 65वां अर्धशतक 54 गेंद में पूरा किया। इसके बाद ईशान किशन ने 103 गेंद पर अपने 150 रन पूरे किए और इसके साथ ही वीरेन्द्र सहवाग का रिकॉर्ड तोड़ा दिया। सहवाग ने वेस्टइंडीज के खिलाफ इंदौर में 112 गेंद पर 150 रन पूरे किए थे।

इसी के साथ किशन दुनिया के पहले बल्लेबाज हैं जिन्होंने बिना कोई शतक लगाए वनडे क्रिकेट में 200 रन की पारी खेली है। इससे पहले वनडे क्रिकेट में उनकी सबसे बड़ी पारी 93 रन थी, जो उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेली थी। इसके बाद किशन ने अपनी पारी की गति और बधाई और वनडे इतिहास का सबसे तेज दोहरा शतक ठोक दिया।

 

320 रन के स्कोर पर भारत की तीसरा विकेट गिरा। श्रेयस अय्यर तीन रन बनाकर आउट हो चुके हैं। इबादत हसन ने उन्हें लिटन दास के हाथों कैच कराया। श्रेयस ने आठ गेंद में तीन रन बनाए। इसी बीच विराट कोहली ने 1212 दिनों के बाद अपना 44वां वनडे शतक पूरा किया। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में यह उनका 72वां शतक है।

इसके बाद भारतीय पारी लड़खड़ा गई। कप्तान केएल राहुल मात्र 8 रन बनाकर इबादत हसन की गेंद पर बोल्ड हो गए। वहीं उसके कुछ देर बाद विराट कोहली भी शाकिब अल हसन की गेंद पर मेहदी हसन मिराज को कैच थमा बैठे। कोहली ने 91 गेंद पर 11 चौके और दो सिक्स की मदद से 113 रन बनाए हैं। इसके बाद अक्षर पटेल ने वाशिंगटन सुंदर मिलकर भारतीय पारी को आगे बढ़ाया और टीम को 400 के पार पहुंचाया।

अक्षर और सुंदर ने छठे विकेट के लिए 46 रन जोड़े। तभी तस्किन अहमद की गेंद पर अक्षर 20 रन बनाकर बोल्ड हो गए। 405 के स्कोर पर सुंदर 37 रन बनाकर शाकिब अल हसन की गेंद पर बोल्ड हो गए। भारत ने 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 409 रन बनाए हैं। बांग्‍लादेश के लिए इबादत हुसैन, शाकिब अल हसन और तस्किन अहमद ने दो -दो विकेट चटकाए। वहीं मेहदी हसन मिराज और मुस्तफिजुर रहमान को एक- एक विकेट मिला है।




from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/13z2Sh4
https://ift.tt/6S3Wfcp

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Previous Post Next Post