India vs Bangladesh Chattogram test: भारत और बांग्लादेश के बीच चटगांव के जहूर अहमद चौधरी स्टेडियम में खेले जा रहे इस टेस्ट मैच के तीसरे दिन का खेल खत्म हो गया है। भारत द्वारा दिये गए 513 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए मेजबान टीम ने बिना कोई विकेट खोये 41 रन बना लिए हैं। बांग्लादेश के लिए नजमुल हुसैन शंटो (22) और ज़ाकिर हसन (19) रन बनाकर क्रीज़ पर टीके हुए हैं। अभी इस टेस्ट में दो दिन बाकी हैं और बांग्लादेश को यहां से जीत के लिए 472 रनों की जरूरत है।
पहली पारी -
भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 404 रन का स्कोर बनाया। पुजारा ने 90, श्रेयस अय्यर ने 86 और रविचंद्रन अश्विन 58 रन बनाकर आउट हुए। पंत और कुलदीप ने भी अच्छा योगदान दिया। बांग्लादेश के लिए अबतक तैजुल इस्लाम और मेहदी हसन मिराज ने चार-चार, वहीं इबादत हुसैन और खालिद अहमद ने एक -एक विकेट चटकाया है। इसके जवाब में बांग्लादेश ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 8 विकेट खोकर 133 रन बनाए। तीसरे दिन बांग्लादेश की टीम मात्र 17 रन और जोड़ पाई और 150 पर ऑलआउट हो गई। बांग्लादेश फॉलोऑन भी नहीं बचा पाई है।
मुश्फिकुर रहीम ने सबसे ज्यादा 28 और मेहदी हसन ने 25 रन बनाए। भारत के लिए कुलदीप यादव ने पांच, मोहम्मद सिराज ने तीन और अक्षर पटेल और उमेश यादव ने एक-एक विकेट झटके। कुलदीप के टेस्ट करियर का यह तीसरा 'फ़ाइफर' है। कुलदीप ने मुश्फिकुर रहीम, शाकिब अल हसन, नुरुल हसन, तैजुल इस्लाम और इबादत हसन को पवेलियन भेजा है।
दूसरी पारी -
दूसरी पारी में शुभमन गिल ने अपनी करियर का पहला और चेतेश्वर पुजारा ने अपने टेस्ट करियर का 19वां शतक लगाया। गिल ने 152 गेंद में 110 रन की पारी खेली। वहीं पुजारा ने 130 गेंदों में 102 रन बनाए। इन दोनों खिलाड़ियो के शतकों की बदौलत भारत ने दो विकेट पर 258 रन बनाए। पुजारा के शतक के साथ ही कप्तान राहुल ने पारी घोषित कर दी। दूसरी पारी में बांग्लादेश के खालेद अहमद और मेहदी हसन ने एक-एक विकेट लिया। भारत ने कुल 512 रन की बढ़त के साथ दूसरी पारी घोषित की।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/zPRv5FK
https://ift.tt/kRsmJdl