IND vs BAN : भारतीय टीम की ताकत दूसरे टेस्ट में होगी डबल, इस खिलाड़ी की एंट्री से मचेगा तूफान!

India vs Bangladesh 2nd Test : भारत और बांग्लादेश के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा और टेस्ट मैच 22 दिसंबर से ढाका में खेला जाएगा। भारत के लिहाज से ये मुकाबला हर हाल में जीतना बेहद जरूरी है, क्योंकि अगर भारत ये मुकाबला हारा या फिर ड्रा रहा तो टीम इंडिया के लिए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की राह मुश्किल हो जाएगी। यही वजह है कि बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में भारतीय टीम की ताकत डबल होगी। दूसरे टेस्ट मैच के लिए भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन में एक खतरनाक खिलाड़ी की एंट्री होने वाली है। बता दें कि टीम इंडिया ने बांग्लादेश को चटगांव में 188 रनों से हराकर इस टेस्ट सीरीज में 1-0 की अजेय बढ़त बनाई हुई है।

भारतीय टीम बांग्लादेश के खिलाफ गुरुवार को ढाका में खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट मैच को जीतकर टेस्ट सीरीज 2-0 से जीतने के लिए पूरी ताकत लगाएगी। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने की रेस में बने रहने के लिए भारत के लिए यह मैच बेहद महत्वपूर्ण है। इसी वजह से बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट मुकाबले के लिए भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन में एक खतरनाक खिलाड़ी को शामिल किया जा सकता है।

इस खिलाड़ी की होगी एंट्री

बता दें कि इस खिलाड़ी को टीम इंडिया का सबसे घातक हथियार के तौर पर जाना जाता है। बांग्लादेश के खिलाफ होने वाले दूसरे टेस्ट मैच में शार्दुल ठाकुर को भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जा सकता है। शार्दुल ठाकुर को तेज गेंदबाज उमेश यादव की जगह प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जा सकता है। क्योंकि बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट मे उमेश यादव कुछ खास नहीं कर सके थे।

यह भी पढ़े - ईशान किशन ने धोनी के सिग्नेचर से ऊपर ऑटोग्राफ देने से किया इंकार

विस्फोटक बल्लेबाजी के साथ कातिलाना गेंदबाजी में भी माहिर

बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट में उमेश यादव महज 2 विकेट ही हासिल कर सके थे। फ्लॉप प्रदर्शन के चलते उमेश यादव की दूसरे टेस्ट से छुट्टी होना तय माना जा रहा है। उमेश यादव के स्थान पर शार्दुल ठाकुर को उतारा जा सकता है। शार्दुल के प्लेइंग इलेवन में शामिल होने से टीम इंडिया की ताकत डबल हो जाएगी, क्योंकि शार्दुल खतरनाक गेंदबाजी के साथ विस्फोटक बल्लेबाजी भी करते हैं।

यह भी पढ़े - कुलदीप यादव को अच्छे प्रदर्शन के बावजूद टीम इंडिया से क्यों किया जाता है बाहर



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/VJy5F4w
https://ift.tt/7VXKNu5

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Previous Post Next Post