IPL 2023 Mini Auction Live: कुछ देर में शुरू होगा मिनी ऑक्शन, यहां पढ़ें इससे जुड़ी सभी लाइव अपडेट्स

IPL Mini Auction 2023 Live Update: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 का मिनी ऑक्शन बस कुछ ही देर में शुरू होने वाला है। इस मिनी ऑक्शन में 405 क्रिकेटरों की किस्मत का फैसला होगा। इनमें से 273 भारतीय हैं और 132 विदेशी खिलाड़ी हैं। कुल कैप्ड खिलाड़ी 119 हैं, अनकैप्ड खिलाड़ी 282 हैं और 4 सहयोगी देशों से हैं। सभी 10 टीमों के मिलकर अधिकतम 87 स्लॉट उपलब्ध हैं, जिनमें से 30 स्लॉट विदेशी खिलाड़ियों के हैं। 19 विदेशी खिलाड़ियों पर 2 करोड़ प्राइज रखा गया है, जो उच्चतम बोली सीमा है।

किस टीम ने कितने खिलाड़ी किए रिलीज -
ऑक्शन से पहले सभी टीमों ने अपने खिलाड़ियों को रिलीज भी किया है। कोलकाता नाइट राइडर्स ने सबसे ज्यादा 16 खिलाड़ियों की रिलीज किया है। इसके अलावा मुंबई इंडियंस ने 13, सनराइजर्स हैदराबाद ने 12, पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स ने 9, चेन्नई सुपरकिंग्स ने 8, लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटन्स ने 6, दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 5 खिलाड़ियों को रिलीज किया है।

किसके पास कितने स्लॉट -
इस ऑक्शन में सबसे ज्यादा स्लॉट सनराइजर्स हैदराबाद के पास खाली हैं। हैदराबाद के पास 13 स्लॉट हैं। जिसमें 4 विदेशी हैं। वहीं मुंबई इंडियंस के पास 9 (3 विदेशी), चेन्नई सुपर किंग्स के पास 7 (2 विदेशी), पंजाब किंग्स के पास 9 (3 विदेशी), कोलकाता नाइट राइडर्स के पास 11 (3 विदेशी), लखनऊ सुपर जायंट्स के पास 10 (4 विदेशी), रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के पास 7 (2 विदेशी), राजस्थान रॉयल्स के पास 9 (4 विदेशी), दिल्ली कैपिटल्स के पास 5 (2 विदेशी) और गुजरात टाइटन्स के पास 7 (3 विदेशी) स्लॉट हैं।

किस टीम के पास कितना पर्स -
इन खिलाड़ियों को रिलीज करने के बाद सबसे ज्यादा पर्स भी सनराइजर्स हैदराबाद के पास है। हैदराबाद मिनी ऑक्शन में 42.25 करोड़ रुपये के साथ उतरेगा। इसके अलावा मुंबई इंडियंस 20.55 करोड़, चेन्नई सुपर किंग्स 20.45 करोड़, पंजाब किंग्स 32.2 करोड़, कोलकाता नाइट राइडर्स 7.05 करोड़, लखनऊ सुपर जायंट्स 23.35 करोड़, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 8.75 करोड़, राजस्थान रॉयल्स 13.2 करोड़, दिल्ली कैपिटल्स 19.45 करोड़ और गुजरात टाइटन्स 19.25 करोड़ के पर्स के साथ उतरेगा।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/8KOqDSd
https://ift.tt/9jkWF5l

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Previous Post Next Post