IPL 2023 : नीलामी में इन दो दिग्गजों पर बड़ी बोली लगा सकती है मुंबई इंडियंस

ipl 2023 Mini Auction : भारत के पूर्व क्रिकेटर संजय मांजरेकर को लगता है कि ऑस्ट्रेलिया के एडम जम्पा या फिर इंग्लैंड के आदिल रशीद में से कोई एक मुंबई इंडियंस की टीम के लिए सही साबित हो सकता है। आईपीएल 2022 में निराशाजनक प्रदर्शन करने वाली मुंबई को स्पिनरों की आवश्यकता है। मांजरेकर के अनुसार, जम्पा या रशीद की सेवाएं लेने के लिए बड़ी बोली लगने की उम्मीद है। जम्पा और रशीद दोनों ही प्रमुख लेग स्पिनर हैं, जिन पर ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड रन फ्लो को रोकने और बीच के ओवरों में विकेट लेने के लिए बहुत अधिक निर्भर रहते हैं। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि 23 दिसंबर को कोच्चि में आईपीएल 2023 के लिए होने वाले मिनी ऑक्शन मुंबई इंडियंस इनमें से किसी एक खरीदने के लिए बड़ी बोली लगा सकती है।

मांजरेकर ने कहा कि जब आप मुंबई इंडियंस के गेंदबाजी आक्रमण को देखेंगे तो पता चलेगा कि पिछली बार उन्हें काफी नुकसान उठाना पड़ा था। लेकिन, अब मुंबई इंडियंस के पास जोफ्रा आर्चर और जसप्रीत बुमराह जैसे फिट गेंदबाज हैं। उनके पास जेसन बेहरेनडॉर्फ होने से एक गुणवत्तायुक्त आक्रमण है। इसलिए यह कोई समस्या नहीं है।

स्पिन आक्रमण मजबूत करने की तैयारी

गेम प्लान ऑक्शन स्पेशल शो के दौरान मांजरेकर ने कहा कि रोहित शर्मा की बल्लेबाजी फॉर्म वापस आती नजर आ रही है, जो मुंबई इंडियंस के लिहाज से बहुत जरूरी है। इसलिए वे भी उम्मीद कर रहे होंगे कि उन्हें भी लेग स्पिनरों में राशिद खान या सुनील नरेन जैसे किसी की जरूरत है। इसलिए मिनी ऑक्शन के दौरान मुंबई इंडियंस को स्पिनरों की तलाश होगी।

यह भी पढ़े - टीम इंडिया को तगड़ा झटका, चोट के चलते ये धाकड़ खिलाड़ी दूसरे टेस्ट से बाहर

जम्पा और रशीद अब तक नहीं कर सके कुछ खास

यहां बता दें कि एडम जम्पा और रशीद अपनी ख्याति के हिसाब से अभी तक आईपीएल मंच पर आग नहीं लगा पाए हैं। जम्पा ने 14 आईपीएल मैचों में 17.62 के औसत और 7.74 की इकॉनोमी से 21 विकेट झटके हैं। इसमें उनका सर्वश्रेष्ठ 6/19 भी शामिल हैं। पहली बार वह राइजिंग पुणे सुपरजायंट के लिए खेले थे। वहीं, रशीद की बात करें तो अभी तक वह आईपीएल 2021 में पंजाब किंग्स के लिए महज एक मैच ही खेल सके हैं। इसी वजह से मुंबई को रशीद या जम्पा जैसे स्पिनर की तलाश है।

यह भी पढ़े - ये खिलाड़ी बनेगा विराट कोहली से भी बड़ा बल्लेबाज, पूर्व दिग्गज ने की भविष्यवाणी



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/mTCshGy
https://ift.tt/SQ3rDyT

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Previous Post Next Post