IPL Auction 2023 : आईपीएल मिनी ऑक्शन 2023 का मेगा शो कोच्चि में शुरू हो चुका है। सभी 10 फ्रेंचाइजी टीमों का मुख्य स्टाफ अपनी-अपनी टेबल मौजूद है। वर्तमान में 10 फ्रेंचाइजी टीमों में कुल 87 खिलाड़ियों के स्थान रिक्त हैं, जिनके लिए मिनी ऑक्शन के मंच पर बोली लगाई जा रही है। सबसे पहली बोली केन विलियमसन की लगाई गई, जिसमें गुजरात ने उन्हें दो करोड़ के बेस प्राइस पर खरीदा। इसके बाद इंग्लैंड के खिलाड़ी हैरी ब्रूक पर बोली लगाई गई, जिनका बेस प्राइस 1.5 करोड़ रुपये था। हैरी ब्रूक को 13.25 करोड़ रुपये में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने खरीदा। हालांकि राजस्थान रॉयल्स ने अंत तक बोली लगाई, लेकिन उनके पर्स में सिर्फ 13.20 करोड़ रुपये ही थे।
मिनी ऑक्शन 2023 में जैसा कि उम्मीद की जा रही थी। हैरी ब्रूक के लिए काफी लंबी चली बोली में सनराइजर्स हैदराबाद ने सवा 13 करोड़ रुपये में खरीदा। ब्रूक के टी20 इंटरनेशनल करियर की बात करें तो उन्होंने इंग्लैंड के लिए अब तक कुल 20 मैच खेले हैं। इन मैचों की 17 पारी में उन्होंने 137.78 के स्ट्राइक रेट से 372 रन बनाए हैं। उनका उच्चतम स्कोर 81 रन है।
ब्रूक का करियर
हैरी ब्रूक ने इंग्लैंड के लिए अब तक महज 4 टेस्ट और 20 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। टी20 के साथ ही वह टेस्ट में भी शानदार लय में चल रहे हैं। ब्रूक टेस्ट की करियर की 6 टेस्ट पारी में 3 शतक जड़ चुके हैं। उन्होंने इन 4 टेस्ट की 6 पारियों में 80 की ऐवरेज से 480 रन बनाए हैं। इसमें उनके 3 शतक और एक अर्धशतक शामिल हैं। 8 सितंबर 2022 को ही उन्होंने अपना टेस्ट डेब्यू किया था।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/5tDFzdI
https://ift.tt/gYhj2k5