Sarfaraz Khan, Ranji Trophy 2022-23: ईरानी ट्रॉफी हो या दलीप ट्रॉफी, या विजय हजारे ट्रॉफी और या फिर रणजी एक नाम हर तरफ सुनाई देता है वह नाम है सरफराज खान का। भारतीय डोमेस्टिक क्रिकेट के हर टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन कर चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर खीचने वाले सरफराज खान ने एक बार फिर हैदराबाद और मुंबई के बीच खेले जा रहे रणजी ट्रॉफी 2022-23 के एलिट बी ग्रुप मुक़ाबले में शतक जड़ा है। पिछले सीजन में सर डॉन ब्रैडमन का रिकॉर्ड तोड़ने वाले सरफराज ने इस सीजन की शुरुआत भी शतक के साथ की है।
सरफराज ने इस मैच में शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतक लगाया है। वे अबतक 150 गेंद पर 18 चौके की मदद से 123 रन बना चुके हैं। इस दौरान उन्होंने टीम के कप्तान और इस मैच में दोहरा शतक जड़ने वाले अजिंक्य रहाणे के साथ 196 रनों की साझेदारी की है। सरफराज के नाम रणजी ट्रॉफी में ढेरों रिकॉर्ड दर्ज़ हैं।
लगातार 2 सीजन में 900 से ज्यादा रन बनाने वाले सरफराज इकलौते खिलाड़ी हैं। इस साल सरफराज ने 6 मैचों की 9 पारियों में 122.75 के औसत से 982 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने दोहरे शतक समेत 4 शतक और 2 अर्धशतक भी लगाए हैं। इस रणजी सीजन सरफराज का सर्वश्रेष्ट स्कोर 275 रन रहा। इससे पहले 2019-20 रणजी सीजन में 6 मैच में उन्होंने 154.66 के औसत से 928 रन बनाए थे। इसके अलावा रणजी ट्रॉफी में 2000 से ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों के औसत के मामले में सरफराज तीसरे नंबर पर हैं। सरफराज खान ने अबतक खेले गए 24 मैचों में 84 के औसत से 2350 रन बनाए हैं।
सरफराज खान ने इस मैच से पहले तब 31 फर्स्ट क्लास मैचों की 45 पारियों में 7 बार नाबाद रहते हुए 2949 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका सर्वाधिक स्कोर नाबाद 301 रन है। इस दौरान उन्होंने 10 शतक और 8 अर्धशतक लगाए हैं। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में कम से कम 2000 रन बनाने वाले खिलाड़ियों में सबसे ज्यादा औसत सर डॉन ब्रेडमैन का है। ब्रेडमैन ने 95.14 के औसत से अपने करियर में रन बनाए हैं। इस मामले में सरफराज ब्रैडमैन के बाद दूसरे नंबर पर आ गए हैं। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उनहोंने 77.60 के औसत से रन बनाए हैं।
इतना ही नहीं वे फर्स्ट क्लास क्रिकेट में डॉन ब्रैडमैन से भी ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। ब्रैडमैन ने जहां 22 प्रथम श्रेणी मैचों में 83.63 की औसत से कुल 2927 रन बनाए थे। वहीं सरफराज ने मात्र 43 पारियों में 2928 रन बना डाले। सरफराज 2014 विश्व कप में खेलने वाली भारतीय अंडर-19 टीम का भी हिस्सा थे। अंडर-19 वर्ल्ड कप में उन्होंने 70.33 की औसत और 105 के स्ट्राइक रेट से 211 रन बनाए थे।
सरफराज पहली बार तब सुर्खियों में आए थे, जब उन्होंने 2009 में अपने पहले हैरिस शील्ड गेम में शानदार 439 रन बनाए थे। इस वक्त उनकी उम्र महज 12 साल थी। इस पारी में सरफराज ने 56 चौके और 12 सिक्स जड़े थे।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/QBuxPgv
https://ift.tt/dRtxaj0