डेवोन कॉनवे ने की इंदौर के विकेट की तारीफ, बोले- इस वजह से हारे मैच

IND vs NZ 3rd ODI : न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज डेवोन कॉनवे की शानदार शतकीय पारी 100 गेंदों में 138 रन भारत के खिलाफ बेकार गई। भारत ने तीन मैचों की वनडे सीरीज को 3-0 से जीत लिया और न्यूजीलैंड को सीरीज से क्लीन स्वीप कर दिया। इस हार को लेकर डेवोन कॉनवे ने कहा कि इंदौर का विकेट बल्लेबाजी के लिए अच्छा था, लेकिन उनकी टीम अधिक साझेदारी बनाने में विफल रही और भारतीय गेंदबाजों को दबाव में नहीं ला पाने के कारण टीम को परेशानी हुई। वहीं, न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लैथम ने कहा कि वह इससे निराश हैं कि उनकी पारी केवल 40 ओवरों तक चली, लेकिन उन्होंने महसूस किया कि भारत में खेलने का अनुभव उनके खिलाड़ियों को इस साल के अंत में एकदिवसीय विश्व कप में मदद करेगा।

भारत के 385/9 विशाल स्कोर का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड की शुरुआत खराब रही, क्योंकि हार्दिक पांड्या ने पहले ही ओवर में फिन एलेन को शून्य पर आउट कर दिया। हालांकि, शुरुआती विकेट ने कॉनवे और हेनरी निकोल्स को ज्यादा प्रभावित नहीं किया। उन्होंने निकोल्स के आउट होने से पहले दूसरे विकेट के लिए 106 रन जोड़े। कॉनवे और डेरिल मिशेल ने इसके बाद स्कोर को 184 तक पहुंचाया, लेकिन शार्दुल ठाकुर ने मिशेल (24), टॉम लाथम (0) और ग्लेन फिलिप्स (5) के तीन बैक-टू-बैक विकेट झटके और मैच को वापस भारत के पक्ष में कर दिया। वे अंतत: 41.2 ओवर में 295 रन पर आउट हो गए।

'बल्लेबाजी के लिए अच्छा था विकेट'

कॉनवे ने कहा कि विकेट बल्लेबाजी के लिए अच्छा था और वे और बेहतर कर सकते थे अगर वे अधिक साझेदारी करते। उन्होंने आगे कहा कि मुझे लगा कि विकेट बल्लेबाजी के लिए अच्छा था। हम अधिक साझेदारी बनाने और अपने गेंदबाजों का दबाव बनाने में सक्षम नहीं रहे।

यह भी पढ़े - रोहित शर्मा तीन साल बाद शतक लगाने के सवाल पर भड़के, पत्रकारों को लगाई फटकार

लैथम बोले- वर्ल्ड कम में मिलेगी मदद

न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लैथम ने कहा कि वह इससे निराश हैं कि उनकी पारी केवल 40 ओवरों तक चली, लेकिन उन्होंने महसूस किया कि भारत में खेलने का अनुभव उनके खिलाड़ियों को इस साल के अंत में एकदिवसीय विश्व कप में मदद करेगा। लैथम ने कहा कि विश्व कप से पहले भारत में यह हमारा आखिरी अनुभव है इसलिए खिलाड़ियों को तीन मैचों में इन परिस्थितियों का सामना करना पड़ा है और उम्मीद है कि अक्टूबर में यह मददगार होगा।

यह भी पढ़े - इस खतरनाक बल्लेबाज ने मैच के बीच अपने जीजा को जमकर पीटा, फिर जड़ दिया शतक



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/JfnAKSd
https://ift.tt/Z68qQfh

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Previous Post Next Post