रिटायर होकर भी बेशुमार कमा रहे धोनी, टैक्स पेमेंट जानकर हैरान रह जाएंगे

MS Dhoni IT Return : टीम इंडिया के पूर्व कप्तान रहे महेंद्र सिंह धोनी ने 15 अगस्त 2020 को ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। जब तक माही टीम के कप्तान रहे उन्होंने अनगिनत रिकॉर्ड बनाए। भारत को दो बार विश्व विजेता बनाया। लेकिन रिटायर होने के बाद भी उनका जलवा कम होने का नाम नहीं ले रहा है। धोनी ने इस साल 31 मार्च को खत्म हुए वित्तीय वर्ष के लिए इनकम टैक्स विभाग को 38 करोड़ रुपए बतौर एडवांस टैक्स चुकाए हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहने के बाद भी महेंद्र सिंह धोनी की सालाना इनकम पर कोई असर नहीं पड़ रहा है। 2021-22 में उनकी इनकम उससे पहले वाले साल इतनी ही थी। यानी धोनी का जलवा अभी भी कायम है। विशेषज्ञों के मुताबिक धोनी की ओर से जमा कराए गए 38 करोड़ के एडवांस टैक्स के आधार पर वर्ष 2022-23 में उनकी आय लगभग 130 करोड़ के आसपास रहने की उम्मीद है। धोनी पिछले कई सालों से झारखंड के सबसे बड़े टैक्सपेयर भी हैं।


ब्रांड वैल्यू आज भी कायम

विशेषज्ञों की माने तो धोनी इकलौते ऐसे खिलाड़ी है जिनकी ब्रांड वैल्यू आज भी उतनी ही है, जितनी बतौर इंटरनेशनल प्लेयर थी। सचिन तेंदुलकर से लेकर सौरव गांगुली, युवराज सिंह जैसे सभी दिग्गज क्रिकेटरों ने जब सन्यास लिया उसके कुछ दिन बाद ही उनकी ब्रांड वैल्यू में भारी गिरावट आई थी। लेकिन धोनी का जलवा आज भी कायम है।

ऐसे पैसा कमातें है धोनी

महेंद्र सिंह धोनी की पूर्व कप्तान के तौर पर ब्रांड वैल्यू है। वह कई उत्पादों के प्रचार करते हैं। धोनी की एक अपनी एंटरटेनमेंट कंपनी भी है जिसके जरिए भी अच्छी खासी कमाई हो जाती है। इसके अलावा क्रिकेट कोचिंग के लिए उन्हें ने जो कंपनी बनाई है वह भी काफी फल फूल रही है। आईपीएल में उनका सफर आज भी जारी है

यह भी पढ़ें : IPL में बेइज्जत होकर कप्तानी गंवाई, अब ब्रैडमैन से भी बेहतर है औसत
स्पोर्ट्स वेयर, होम इंटीरियर की कंपनी होमलेन, पुरानी कारों की खरीद बिक्री करने वाली कंपनी कार 24, बाइक रेसिंग कंपनी, स्टार्टअप कंपनी खाताबुक, स्पोर्ट्स कंपनी रन एडम और ऑर्गेनिक फार्मिंग के अलावा उन्होंने कई कंपनियों में निवेश किया हुआ है। निवेशकों को भी धोनी में निवेश करने पर काफी फायदा होता है, क्योंकि देश ही नहीं दुनिया भर में उनके प्रशंसक हैं।

यह भी पढ़ें : IPL में धोनी ने पूरे किये पांच हजार रन, सहवाग का रिएक्शन चौंका देगा




from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/8jP2gzC
https://ift.tt/F3x0eAz

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Previous Post Next Post