IND Vs NZ: पहले वनडे में धीमे ओवर रेट के लिए भारत पर लगा जुर्माना, 60 फीसदी मैच फीस कट

भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच पहला वनडे मुक़ाबला हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए न्यूज़ीलैंड को 12 रन से हरा दिया और सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली। लेकिन इस मैच में भारतीय टीम एक बड़ी गलती कर दी। जिसके चलते मैच रैफरी ने उनपर फाइन लगाया है। पहले वनडे में धीमे ओवर रेट के लिए भारतीय खिलाड़ियों पर मैच फीस के 60 फीसदी का जुर्माना लगाया गया है।

आईसीसी के मैच रेफरियों के एलीट पैनल के जवागल श्रीनाथ ने भारत पर निर्धारित समय में तीन ओवर पीछे रहने पर यह जुर्माना लगाया है। आईसीसी के अनुसार हर ओवर के लिए मैच फीस के 20 प्रतिशत का जुर्माना लगाया जाता है। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने अपना अपराध और सजा को स्वीकार कर लिया है इसलिए औपचारिक सुनवाई की कोई जरूरत नहीं पड़ी। मैदानी अम्पायर अनिल चौधरी और नितिन मेनन, तीसरे अम्पायर के एन अनन्तपद्मनाभन और चौथे अम्पायर जयरामन मदनगोपाल ने ये आरोप लगाए हैं।

आईसीसी की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 के अनुसार, खिलाड़ियों पर प्रत्येक ओवर के लिए उनकी मैच फीस का 20 प्रतिशत जुर्माना लगाया जाता है, जो निर्धारित समय में गेंदबाज करने में विफल रहता है. भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में निर्धारित समय में तीन ओवर कम फेंके थे। इसलिए टीम इंडिया पर 60 प्रतिशत मैच फीस का जुर्माना लगाया गया है।

पहले मुक़ाबले में भारत ने बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 349/8 का स्कोर खड़ा किया था. भारत के लिए सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने शानदार दोहरा शतक जड़ा। गिल ने 149 गेंदों में 208 रन बनाए और डबल सेंचुरी बनाने वाले पांचवें भारतीय बन गए। कीवी टीम के लिए हेनरी शिपली और डेरिल मिचेल ने दो-दो विकेट लिए।

350 रन का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड की टीम 337 रन पर ऑलआउट हो गई। माइकल ब्रेसवेल (140 रन) ने जबरदस्त लड़ाई लड़ते हुए अपनी टीम को यहां तक पहुंचाया लेकिन जीत नहीं दिला सके। आखिरी ओवर में उनके विकेट के साथ ही मैच का अंत हुआ। भारत के लिए मोहम्मद सिराज ने चार विकेट चटकाए। जबकि शार्दुल ठाकुर और कुलदीप यादव ने दो-दो विकेट झटके। तीन मैचों की सीरीज का दूसरा मैच 21 जनवरी को रायपुर में खेला जाएगा।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/wPdMRig
https://ift.tt/EOPKrl4

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Previous Post Next Post