Royal Challengers Bangalore vs UP Warriorz Playing 11: विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) का आठवां मुक़ाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और यूपी वॉरियर्ज (UP) के बीच खेला जाएगा। मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मुक़ाबले में RCB की टीम हर हाल में जीतना चाहेगी। वहीं यूपी की टीम अपनी जीत की लय में वापस लौटने के लिए उतरेगी।
यूपी वॉरियर्ज ने अबतक दो मुक़ाबले खेले है। जिसमें से एक में उन्हें हार और एक में जीत मिली है। यूपी ने पहले मुक़ाबले में गुजरात जाइंट्स (GG) को 3 विकेट से हराया था। वहीं दूसरे मैच में उन्हें दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने 42 रन से हराया था। RCB की बात करें तो उनके लिए यह सीजन अबतक एक बुरे सपने जैसा रहा है। टीम ने अबतक तीन मैच खेले हैं और तीनों की मुक़ाबले में हार का सामना करना पड़ा है। बेंगलुरु से स्मृति मंधाना, एलिस पेरी, सोफी डिवाइन, हीथर नाइट और मीगन शट पर नजरें रहेंगी। वहीं यूपी से एलिसा हीली, ताहलिया मैक्ग्रा, ग्रेस हैरिस और किरण नवगिरे जैसी प्लेयर्स गेमचेंजर साबित हो सकती हैं।
कहां देख सकते हैं मैच -
विमेंस प्रीमियर लीग के सभी मुकाबलों के डिजिटल और टीवी प्रसारण अधिकार वायकॉम-18 ने खरीदे हैं. WPL 2023 के सभी 22 मैचों का लाइव टेलीकास्ट वायकॉम-18 के स्पोर्ट्स चैनल ‘स्पोर्ट्स-18 1’, ‘स्पोर्ट्स-18 1HD’ और ‘स्पोर्ट्स-18 खेल’ पर हो रहा है. आप इन चैनलों पर मैच का लुत्फ ले सकते हैं।
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11 -
यूपी वॉरियर्ज : एलिसा हीली (कप्तान), श्वेता सेहरावत, किरण नवगिरे, ताहलिया मैक्ग्रा, दीप्ति शर्मा, सिमरन शेख, देविका वैद्य, शबनिम इस्माइल, सोफी एक्लेस्टन, अंजलि सर्वनी और राजेश्वरी गायकवाड़।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: स्मृति मंधाना (कप्तान), सोफी डिवाइन, एलिस पेरी, पूनम खेमनार, रिचा घोष (विकेटकीपर), हीथर नाइट, श्रेयांका पाटिल, कनिका आहूजा, मीगन शट, प्रीति बोस और रेणुका सिंह।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/lp4st3X
https://ift.tt/ui4VcOG