WPL2023: हाई स्कोरिंग होगा RCB और यूपी वॉरियर्ज का मुक़ाबला, देखें पिच और मौसम का हाल

Royal Challengers Bangalore vs UP Warriorz Pitch and weather report: विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) का आठवां मुक़ाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और यूपी वॉरियर्ज (UP) के बीच खेला जाएगा। मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मुक़ाबले में RCB की टीम हर हाल में जीतना चाहेगी। वहीं यूपी की टीम अपनी जीत की लय में वापस लौटने के लिए उतरेगी।

यूपी वॉरियर्ज ने अबतक दो मुक़ाबले खेले है। जिसमें से एक में उन्हें हार और एक में जीत मिली है। यूपी ने पहले मुक़ाबले में गुजरात जाइंट्स (GG) को 3 विकेट से हराया था। वहीं दूसरे मैच में उन्हें दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने 42 रन से हराया था। RCB की बात करें तो उनके लिए यह सीजन अबतक एक बुरे सपने जैसा रहा है। टीम ने अबतक तीन मैच खेले हैं और तीनों की मुक़ाबले में हार का सामना करना पड़ा है।

पिच रिपोर्ट
ब्रेबोर्न स्टेडियम की पिच हाई स्कोरिंग है। यहां बल्लेबाजी करना आसान तो नहीं रहेगा लेकिन गेंदबाजों के लिए यहां अधिक चुनातियां रहेगी। स्पिन गेंदबाजों को भी टर्न नहीं मिलेगी जो मुश्किलें और बढ़ा सकती है। यहां लक्ष्य का पीछा करने का फैसला सही साबित हो सकता है। मुंबई और दिल्ली की टीमें यहां पहले बल्लेबाजी करते हुए 200+ का स्कोर खड़ा कर चुकी हैं। ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले बैटिंग कर बोर्ड पर बड़ा स्कोर बनाने पर फोकस करना चाहेगी। इसी ग्राउंड पर महिला प्रीमियर लीग का फाइनल भी खेला जाना है।

मौसम का हाल -
भारत में इस वक्त गर्मियों का सीजन है, मुंबई में भी गर्मी ही चल रही है। शुक्रवार का मौसम भी साफ नजर आ रहा है। बारिश नहीं होगी। रात का टेम्परेचर 31 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।

मौसम का हाल -
भारत में इस वक्त गर्मियों का सीजन है, मुंबई में भी गर्मी ही चल रही है। शुक्रवार का मौसम भी साफ नजर आ रहा है। बारिश नहीं होगी। रात का टेम्परेचर 31 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11...
यूपी वॉरियर्ज : एलिसा हीली (कप्तान), श्वेता सेहरावत, किरण नवगिरे, ताहलिया मैक्ग्रा, दीप्ति शर्मा, सिमरन शेख, देविका वैद्य, शबनिम इस्माइल, सोफी एक्लेस्टन, अंजलि सर्वनी और राजेश्वरी गायकवाड़।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: स्मृति मंधाना (कप्तान), सोफी डिवाइन, एलिस पेरी, पूनम खेमनार, रिचा घोष (विकेटकीपर), हीथर नाइट, श्रेयांका पाटिल, कनिका आहूजा, मीगन शट, प्रीति बोस और रेणुका सिंह।

एलिसा हीली (कप्तान), श्वेता सेहरावत, किरण नवगिरे, ताहलिया मैक्ग्रा, दीप्ति शर्मा, सिमरन शेख, देविका वैद्य, शबनिम इस्माइल, सोफी एक्लेस्टन, अंजलि सर्वनी और राजेश्वरी गायकवाड़।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: स्मृति मंधाना (कप्तान), सोफी डिवाइन, एलिस पेरी, पूनम खेमनार, रिचा घोष (विकेटकीपर), हीथर नाइट, श्रेयांका पाटिल, कनिका आहूजा, मीगन शट, प्रीति बोस और रेणुका सिंह।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/OUl98Bf
https://ift.tt/phFkJux

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Previous Post Next Post