Chennai Super Kings vs Lucknow Super Giants Indian Premier League 2023: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 16वे सीजन का छठा मुक़ाबला चार बार की चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और लखनऊ सुपर जाएंट्स (LSG) के बीच खेला गया। चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए इस हाई स्कोरिंग मुक़ाबले में चेन्नई ने लखनऊ को 12 रन से हरा दिया।
इस मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सात विकेट पर 217 रन बनाए। ऋतुराज गायकवाड़ ने लगातार दूसरे मैच में अर्धशतक लगाया। उन्होंने 31 गेंद पर 57 रन की पारी खेली। इस दौरान गायकवाड़ ने तीन चौके और चार सिक्स लगाए। ऋतुराज के अलावा डेवोन कॉन्वे ने 29 गेंद पर 47 रन की पारी खेली। उन्होंने पांच चौके और दो सिक्स लगाए। गायकवाड़ और कॉन्वे ने पहले विकेट के लिए 9.1 ओवर में 110 रन की साझेदारी की।
उनके अलावा अंबाती रायुडू 14 गेंद पर 27 रन और शिवम दुबे ने 16 गेंद पर 27 रन बनाए। मोईन अली ने 13 गेंद पर 19 रन का योगदान दिया। कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने तीन गेंदों का सामना किया। उन्होंने शुरुआती दो गेंद पर दो सिक्स लगाए। तीसरी गेंद पर मार्क वुड ने उन्हें आयुष बदोनी के हाथों कैच करा दिया। बेन स्टोक्स आठ और रवींद्र जडेजा तीन रन बनाकर आउट हुए। मिचेल सैंटनर एक रन बनाकर नाबाद रहे। मार्क वुड और रवि बिश्नोई ने तीन-तीन विकेट लिए। आवेश खान को एक सफलता मिली।
जवाब में लखनऊ सुपर जाएंट्स 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 205 रन ही बना सकी। 218 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ सुपर जाएंट्स ने तेज शुरुआत की है। कप्तान केएल राहुल और सलामी बल्लेबाज कायेल मेयर्स ने पहले विकेट के लिए 33 गेंद पर 79 रन जोड़े। मेयर्स ने 22 गेंद पर 53 रन की पारोई खेली। मोईन अली ने उन्हें डेवोन कॉनवे के हाथोह कैच आउट कराया।
लखनऊ सुपर जाएंट्स को दूसरा झटका दीपक हुड्डा के रूप में लगा। मिचेल सैंटनर की गेंद पर बेन स्टोक्स ने उनका कैच लिया। हुड्डा छह गेंद पर दो रन बनाकर सातवें ओवर की अंतिम गेंद पर आउट हुए। इसके बाद क्रुणाल पांड्या 10वें ओवर की आखिरी गेंद पर आउट हो गए। मोईन अली की गेंद पर रवींद्र जडेजा ने उनका कैच लिया। क्रुणाल ने नौ गेंद पर नौ रन बनाए।
इसके बाद लखनऊ को मार्कस स्टोइनिस के रूप में पांचवां झटका लगा। वह 14वें ओवर की दूसरी गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए। मोईन अली ने उनका विकेट लिया। स्टोइनिस ने 18 गेंद पर 21 रन बनाए। चेन्नई सुपरकिंग्स को बड़ी सफलता अब तक महंगे साबित हुए तुषार देशपांडे ने दिलाई। तुषार ने 16वें ओवर की आखिरी गेंद पर खतरनाक बल्लेबाज निकोलस पूरन को आउट कर दिया। पूरन 18 गेंद पर 32 रन बनाकर बेन स्टोक्स को कैच थमा बैठे। उन्होंने अपनी पारी में दो चौके और तीन सिक्स लगाया। चेन्नई के लिए मोईन अली ने चार, तुषार देशपांडे ने दो और सेंटनर ने एक विकेट लिया।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/bk0UjnX
https://ift.tt/HpLIO1S