GT vs KKR : अहमदाबाद में आज होगी रनों की बारिश या लगेगी विकेटों की झड़ी, देखें पिच और मौसम का हाल

GT vs KKR Pitch and Weather Report : इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में क्रिकेट का रोमांच चरम पर है। आईपीएल के 16वें सीजन में आज 9 अप्रैल को दोपहर 3.30 बजे से गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच 13वां मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। गुजरात टाइटंस की अगुवाई जहां हार्दिक पांड्या करेंगे तो कोलकाता नाइट राइडर्स की कप्‍तानी नितीश राणा करते नजर आएंगे। दोनों ही टीम इस मुकाबले को जीतकर अपना विजयी रथ बरकरार रखने के इरादे से उतरेंगी। कोलकाता ने अब तक दो मैच में से एक जीता है। जबकि गुजरात टाइटंस अपने दोनों मुकाबले जीतकर अंक तालिका में दूसरे पायदान पर है। ऐसे में आज का मुकाबला बेहद रोमांचक होने वाला है। इससे पहले जानते हैं पिच और मौसम का हाल।

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच की बात करें तो यहां टॉस जीतने वाली टीम की पहली पसंद गेंदबाजी होती है। सीएसके बनाम गुजरात के बीच मैच में हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी को चुना था और गुजरात ने वह मुकाबला 5 वकेट से जीता था। मैदान पर अधिक घास होने के कारण यहां दूसरी पारी में स्पिनर्स को मदद मिलती है। इस पिच पर दूसरी पारी में 170 के लक्ष्‍य पीछा करना आसान है।

मौसम का हाल

अहमदाबाद में आज 9 अप्रैल को मौसम साफ बने रहने के आसार हैं। हालांकि, आसमान में थोड़े बादल छाए रहेंगे। मौसम विभाग की मानें तो मैच के दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं है। वहीं, मैच के दौरान 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की उम्मीद है। यहां न्यूनतम तापमान 21 और अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है।

यह भी पढ़ें : सुनील गावस्कर ने एमएस धोनी से की रवींद्र जडेजा की तुलना, जानें क्‍या कहा

कोलकाता नाइट राइडर्स की संभावित प्‍लेइंग इलेवन

वेंकटेश अय्यर, रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), मनदीप सिंह/एन जगदीसन, नीतीश राणा (कप्‍तान), रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, शार्दुल ठाकुर, सुनील नरेन, टिम साउथी, उमेश यादव और वरुण चक्रवर्ती।

गुजरात टाइटंस की संभावित प्‍लेइंग इलेवन

शुभमन गिल, रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), साईं सुदर्शन, हार्दिक पांड्या (कप्‍तान), डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, अल्जारी जोसेफ, मोहम्मद शमी, जोशुआ लिटिल और यश दयाल।

यह भी पढ़ें : लगातार हार के बाद सीनियर्स पर फूटा रोहित शर्मा का गुस्‍सा, दिए बदलाव के संकेत



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/xQVWRB6
https://ift.tt/8astBOr

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Previous Post Next Post